जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का भव्य आयोजन; लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
शहर के प्रतिष्ठित जे.एच. तारापोर स्कूल, धतकीडीह के प्रांगण में शनिवार को 'प्रोब-2026' (PROBE-2026) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया. यह विशेष आयोजन विद्यालय के साइंस क्लब, कंप्यूटर साइंस क्लब, मैथ्स क्लब एवं एंटरप्रेन्योरशिप क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ. इस इंटर-स्कूल इवेंट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, गणितीय तर्कशक्ति, तकनीकी दक्षता, नवाचार (Innovation) और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना था

जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का भव्य आयोजन; लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

साइंस, कंप्यूटर, मैथ्स और एंटरप्रेन्योरशिप क्लब का संयुक्त प्रयास; विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा और नवाचार
Nature Goes Viral–इंस्टा रील प्रतियोगिता ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जमशेदपुर- शहर के प्रतिष्ठित जे.एच. तारापोर स्कूल, धतकीडीह के प्रांगण में शनिवार को ‘प्रोब-2026’ (PROBE-2026) का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया. यह विशेष आयोजन विद्यालय के साइंस क्लब, कंप्यूटर साइंस क्लब, मैथ्स क्लब एवं एंटरप्रेन्योरशिप क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ.
इस इंटर-स्कूल इवेंट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, गणितीय तर्कशक्ति, तकनीकी दक्षता, नवाचार (Innovation) और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना था.
मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन से किया शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जुस्को (JUSCO) के एम.डी. अतुल भटनागर और विद्यालय की प्राचार्या लता शरत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की

अतिथियों का स्वागत करते हुए प्राचार्या ने विद्यालय की इस पहल पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया.
आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है विद्यार्थियों में रचनात्मकता, समस्या-समाधान की क्षमता, तकनीकी समझ और नवाचार की भावना का विकास अत्यंत आवश्यक है
— अतुल भटनागर, एम.डी. (जुस्को)
अपने संबोधन में भटनागर ने सफल आयोजन के लिए सभी क्लबों के प्रभारी शिक्षकों, आयोजन समिति और विद्यार्थियों के प्रयासों की जमकर सराहना की.
मॉडल, रोबोटिक्स और कोडिंग का दिखा जलवा
’प्रोब-2026′ के दौरान शहर के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. छात्रों ने निम्नलिखित क्षेत्रों में अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए:
तकनीक और नवाचार: कोडिंग, रोबोटिक्स और कंप्यूटर आधारित लाइव प्रोजेक्ट्स.
विज्ञान व गणित: वर्किंग साइंस मॉडल्स और गणितीय गतिविधियों से जुड़े रचनात्मक प्रदर्शन.
उद्यमिता: बिजनेस आइडियाज और एंटरप्रेन्योरशिप से संबंधित नवाचारी स्टॉल्स.
विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं अतिथियों को गहराई से प्रभावित किया.
Nature Goes Viral–इंस्टा रील प्रतियोगिता ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शहर के विभिन्न स्कूलों ने Nature Goes Viral–इंस्टा रील प्रतियोगिता में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. प्रकृति को थीम बनाकर बच्चों ने एक से बढकर एक रील्स बनाए. वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता और कोरु फाउंडेशन की संस्थापक गरिमा रोहिला बतौर निर्णायक मंडली उपस्थित रहीं.
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बाँधा समां
शैक्षणिक और तकनीकी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मनोरंजन और कलात्मक प्रदर्शन के लिए सांस्कृतिक स्पर्धाएँ भी आयोजित की गईं.
डांस एवं फैशन शो: इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने जलवे बिखेरे और उपस्थित दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया.
पुरस्कार वितरण एवं परिणाम:
लिटिल फ्लावर स्कूल को मिला शीर्ष स्थान
कार्यक्रम के समापन सत्र में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
ओवरऑल चैंपियन: पूरे इवेंट में अपने बेहतरीन और निरंतर शानदार प्रदर्शन के बलबूते लिटिल फ्लावर स्कूल (Little Flower School) ने ‘प्रोब-2026 ओवरऑल चैंपियन’ का खिताब अपने नाम किया.
पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह, आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और सीखने की अद्भुत ललक देखने को मिली. धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
