Uncategorized

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 819वां नेत्र शिविर टाटा समुह को नेतृत्व देने वाले दूरदर्शी उद्योगपति भारत रत्न जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल के सीएसआर से 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच किया जायेगा

जिसमें 25 जुलाई को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर मोतियाबिन्द रोगियों के चयन के साथ ही आंखों की अन्य बीमारियों से प्रभावित नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार परामर्श और दवा प्रदान की जायेगी। 26 जुलाई को जांच सत्र से चयनित हुए नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। 27 जुलाई को ऑपरेशन कराये हुए नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें दवा चश्मा के साथ ऑपरेशन कराये आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 819वां नेत्र शिविर टाटा समुह को नेतृत्व देने वाले दूरदर्शी उद्योगपति भारत रत्न जे आर डी टाटा की 122वीं जयंती के उपलक्ष्य में टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल के सीएसआर से 25 जुलाई से 27 जुलाई के बीच किया जायेगा। जिसमें 25 जुलाई को नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर मोतियाबिन्द रोगियों के चयन के साथ ही आंखों की अन्य बीमारियों से प्रभावित नेत्र रोगियों को जरूरत के अनुसार परामर्श और दवा प्रदान की जायेगी। 26 जुलाई को जांच सत्र से चयनित हुए नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। 27 जुलाई को ऑपरेशन कराये हुए नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच के पश्चात उन्हें दवा चश्मा के साथ ऑपरेशन कराये आंखों की देखभाल की जानकारी प्रदान कर विदा किया जायेगा। इसके साथ ही जेमीपोल के सीएसआर कड़ी में भारत रत्न जेआरडी टाटा की जयंती के दिन 29 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन डी.सी. ऑफिस रोड स्थित रेड क्रॉस भवन में किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने नेत्र शिविर एवं रक्तदान शिविरों में सदस्यों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया है।

जमशेदपुर- रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का जुलाई का अंतिम सप्ताह एवं पूरे अगस्त माह कार्यक्रमों से भरा रहेगा, जिसमें लगभग प्रत्येक दिन रेड क्रॉस सोसाईटी के द्वारा सहयोगी संस्थाओं एवं औद्योगिक संस्थाओं के सहयोग से एक या अधिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस कड़ी में 25 जुलाई से 27 जुलाई तक नेत्र शिविर, 29 जुलाई को एक साथ तीन कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें 29 जुलाई को साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में जेआरडी टाटा की जंयती पर जेमीपोल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, वहीं सीमेन्ट बनाने वाली अग्रणी कम्पनी नुवुको विस्तास कारपोरेशन लि. के सहयोग से 29 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, 29 जुलाई को केरवाडुंगरी पंचायत में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन युरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से किया जायेगा। 31 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन जेम्को कॉम्बी मिल परिसर स्थित ट्रेनिंग सेन्टर में किया जायेगा, वहीं 1 अगस्त से 3 अगस्त तक 820वें नेत्र शिविर का आयोजन टाटा स्टील एवं निप्पन स्टील की संयुक्त उपक्रम जेसीएपीसीपीएल के सीएसआर से नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा। 4 अगस्त को चान्द भैरव हुल गावंता के सहयोग से शंकरदा पंचायत भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, 5 अगस्त को स्व. मिथिलेश झा की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन द कैनेलाईट होटल साकची में किया जायेगा। 8 अगस्त को इसी कड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन विश्व भर में भूखे लोगों को भोजन देने का अभियान चलाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय संस्था एमसीकेएस फूड फॉर हंगरी के संयोजन में रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया जायेगा। इसी दिन 8 अगस्त से 10 अगस्त तक समाजसेवी एवं झारखंड प्रादेशिक गोशाला संघ के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के संयोजन में नेत्र शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!