जमशेदपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, संगठन मजबूत कर चुनाव जीतने का लिया संकल्प- रघुवर दास
लौहनगरी जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. जमशेदपुर में पार्टी के संगठनात्मक बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका बूथ स्तर पर संगठन है. इसे और मजबूत करना है जिससे चुनाव मे हमारी जीत हो जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम जिला की संयुक्त संगठनात्मक बैठक का आयोजन पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में आयोजित की गई इस बैठक को पार्टी नेता रघुवर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने संबोधित किया

जमशेदपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, संगठन मजबूत कर चुनाव जीतने का लिया संकल्प- रघुवर दास
![]()
जमशेदपुर- लौहनगरी जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. जमशेदपुर में पार्टी के संगठनात्मक बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका बूथ स्तर पर संगठन है. इसे और मजबूत करना है जिससे चुनाव मे हमारी जीत हो
जमशेदपुर महानगर और पूर्वी सिंहभूम जिला की संयुक्त संगठनात्मक बैठक का आयोजन पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में आयोजित की गई इस बैठक को पार्टी नेता रघुवर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने संबोधित किया
इस बैठक में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण का मंत्र दिया. बैठक में बड़ी संख्या में बूथ स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. भाजपा नेताओं ने मेरा बूथ, सबसे मजबूत के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक बूथ को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया.
पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी नेता रघुवर दास ने बताया कि आगामी 2 अगस्त से राज्य के सभी बूथ समितियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए. जिसमें कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारी में पूरी ताकत से जुटने का आहवान किया गया है
उन्होंने बताया कि मजबूत बूथ संगठन के दम पर भाजपा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी और झारखंड में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने के लक्ष्य को हासिल करेगी. वर्तमान सरकार से झारखंड की जनता त्रस्त है सबकी निगाहें भाजपा पर है जमशेदपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई. जिसमें रघुवर दास समेत अन्य कई नेता शामिल हुए



