Uncategorized

इंदरजीत सिंह को सीजीपीसी (CGPC) द्वारा 29 बार प्लेटलेट डोनेट करने के लिए किया गया सम्मानित

मानवता की सेवा और चिकित्सा जगत में एक अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए,सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) द्वारा इंदरजीत सिंह को उनकी 29 बार प्लेटलेट डोनेट करने (Platelet Donation) की असाधारण उपलब्धि के लिए सी जी पी सी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया,यह सम्मान समारोह साकची स्थित सी जी पी सी में आयोजित किया गया

इंदरजीत सिंह को सीजीपीसी (CGPC) द्वारा 29 बार प्लेटलेट डोनेट करने के लिए किया गया सम्मानित

जमशेदपुर- मानवता की सेवा और चिकित्सा जगत में एक अनुकरणीय मिसाल पेश करते हुए,सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) द्वारा इंदरजीत सिंह को उनकी 29 बार प्लेटलेट डोनेट करने (Platelet Donation) की असाधारण उपलब्धि के लिए सी जी पी सी के प्रधान सरदार भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया,यह सम्मान समारोह साकची स्थित सी जी पी सी में आयोजित किया गया
जीवन रक्षक कार्य में इंदरजीत सिंह का योगदान: प्लेटलेट दान की प्रक्रिया काफी जटिल होती है और आपातकालीन स्थितियों में मरीजों के जीवन बचाने के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
सी जी पी सी के प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहां की 29 बार प्लेटलेट दान करके इंदरजीत सिंह ने न केवल अपना अनुकरणीय समर्पण दिखाया है, बल्कि अनगिनत जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीजीपीसी ने उनके इस साहसिक और परोपकारी कदम की सराहना की एवं कहा की इंदरजीत सिंह जैसे युवा समाज के सच्चे नायक हैं। उनका यह योगदान उन सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो स्वेच्छा से रक्तदान और प्लेटलेट दान के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहते हैं। सीजीपीसी हमेशा से ऐसे सामाजिक कार्यों और निस्वार्थ सेवकों को प्रोत्साहित करने के लिए तत्पर रही है।
इंद्रजीत सिंह ने सी जी पी सी के प्रधान सरदार भगवान सिंह चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह एवं तमाम पदाधिकारियों का आभार जताया एवं आम जनता से यह अपील भी की है कि वे आगे आएं और रक्त एवं प्लेटलेट्स के दान जैसे जीवन रक्षक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि किसी भी जरूरतमंद मरीज को समय पर सही चिकित्सा सहायता मिल सके।
सम्मान कार्यक्रम में मुख्य रूप से सी जी पी सी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह,महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला एवं अमरजीत सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर,मंजीत सिंह संधू,सी जी पी सी के कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह,सी जी पी सी के सलाहकार सुरेन्द्र सिंह शिंदे,सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू,सतपाल सिंह मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!