Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर बंद की सफलता पर जनता का आभार, अपराध के विरुद्ध एकजुट हुआ जनमानस – सुबोध श्रीवास्तव

जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने अपराध के विरोध में आयोजित जमशेदपुर बंद की व्यापक सफलता पर शहर की जागरूक जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शहर में नागरिकों की सुरक्षा, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जनभावना का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन था

जमशेदपुर बंद की सफलता पर जनता का आभार, अपराध के विरुद्ध एकजुट हुआ जनमानस – सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर- जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने अपराध के विरोध में आयोजित जमशेदपुर बंद की व्यापक सफलता पर शहर की जागरूक जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बंद को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक संगठनों और नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह बंद किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शहर में नागरिकों की सुरक्षा, अपराधियों पर कठोर कार्रवाई तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की जनभावना का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण प्रदर्शन था

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में लगातार बढ़ती हत्या, चाकूबाजी, लूट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं ने आम नागरिकों में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर दिया है। जमशेदपुर की जनता ने बंद को अभूतपूर्व समर्थन देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल और कानून-व्यवस्था में शिथिलता के विरुद्ध अब जनमानस एकजुट हो चुका है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी, निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी, ताकि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून का राज स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि इस सफल बंद के माध्यम से जनता ने प्रशासन तक अपनी भावनाओं और अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से पहुँचा दिया है।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं जागरूक नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज में समन्वय, सामाजिक सौहार्द एवं जनसहभागिता को मजबूत करें। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है तथा जमशेदपुर को एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त शहर बनाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!