Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बड़ा तालसा आगनबाड़ी केन्द्र में यूसीआईएल के सीएसआर से स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत बड़ा तलसा आंगनबाड़ी केंद्र में निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में 56 ग्रामीण मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 51 मरीजों को जांच के साथ जरूरत अनुसार निशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया, इस दौरान नेत्र के पांच मरीजों में से 2 मरीज को जरूरत के अनुसार चश्मा प्रदान किया गया एवं 3 वैसे मरीज जिनके आंखों में मोतियाबिन्द थे, उन्हें ऑपरेशन हेतु राम मनोहर लोहिया नेत्रालय बागबेड़ा में ऑपरेशन हेतु निर्देशित किया गया

बड़ा तालसा आगनबाड़ी केन्द्र में यूसीआईएल के सीएसआर से स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत बड़ा तलसा आंगनबाड़ी केंद्र में निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में 56 ग्रामीण मरीजों की जांच की गयी, जिसमें 51 मरीजों को जांच के साथ जरूरत अनुसार निशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/07/SAVE_20260718_234842-300×168.jpg" alt="" width="300" height="168" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-2543
इस दौरान नेत्र के पांच मरीजों में से 2 मरीज को जरूरत के अनुसार चश्मा प्रदान किया गया एवं 3 वैसे मरीज जिनके आंखों में मोतियाबिन्द थे, उन्हें ऑपरेशन हेतु राम मनोहर लोहिया नेत्रालय बागबेड़ा में ऑपरेशन हेतु निर्देशित किया गया शिविर में चिकित्सक डॉ. जया मोइत्रा के साथ उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने सहयोग प्रदान किया, जिनके साथ शिविर का संयोजन रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद, मुकेश कुमार बेरा ने मुख्य रूप से किया। स्थानीय जागरुकता हेतु यूरेनियम कारपोरेशऩ ऑफ इंडिया के स्थानीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी शिविर के दौरान सक्रिय थे।

स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन.के. घोष की स्मृति में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

जमशेदपुर- जमशेदपुर की तरह रक्तदान की जागरुकता और किसी जगह देखने के नहीं मिलती और न ही इतनी सक्रियता किसी और शहर में रेड क्रॉस की देखने को मिलती है। रेड क्रॉस की सक्रियता के कारण इस शहर में लोग रक्तदान के विषय बहुत जागरूक है और नियमित रक्तदान शिविरों के आयोजन के साथ ही नियमित रक्तदाता और शतकवीर रक्तदाताओं के उदाहरण यहां देखने को मिलते हैं। आज स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन. के. घोष की स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर उनके जैसे महान सोच और उनके कर्मशीलता को परिभाषित करता है और इस परिवार की उच्चतम सोच इसमें झलकती है। उक्त विचार जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेडक्रॉस भवन में स्वतंत्रता सेनानी स्व. एन.के. घोष की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर के उदघाटन पर व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज विज्ञानी रबीन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि सभी के अन्दर एक ही ईश्वर का वास है लेकिन वे जो अपने अन्दर इस ओज को खोज लेते हैं, वे महान हो जाते हैं। उन्होने कहा जो भी आज याद किये जाते अपने सद्गुणों के कारण उन्होने अपने अन्दर के ईश्वरीय बल को उजागर किया और समाज के लिए प्रेरणा बनें, ऐसे ही स्व. एन. के. घोष जी के जीवन का सफर रहा है, जिन्होने एक साधारण साईकिल मिस्त्री से जीवन की शुरुआत की लेकिन उन्होने जो मजबूत विचार और आधार अपने परिवार को दिया, जिसके कारण आज वे याद किये जाते हैं। कार्यक्रम में रेड क्रॉस की पेट्रन पूरबी घोष, शिविर संयोजक डी. के. घोष, प्रभूनाथ सिंह, राजु सरदार, महादेव महतो मुख्य रूप से उपस्थित थेँ। रक्तदान शिविर में शतकवीर रक्तदाता एस एस मांडला ने अपना 111वां रक्तदान किया, जिन्हें विधायक सरयू राय तथा उपस्थित अतिथियों ने सर्टिफिकेट एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। रक्तदान कार्यक्रम में उपस्थित श्री राय ने आज रेड क्रॉस द्वारा प्रत्येक माह संचालित होने वाले सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग सत्र को भी देखा तथा समाज के लिए तैयार किये जा रहे युवाओं को अपनी शुभकामना प्रदान की। रेड क्रॉस भवन मे आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्तदान सम्पन्न हुआ। रक्तदान कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को सफल बनाने में घोष परिवार के इन्द्रनील घोष, मुनमुन घोष, इन्द्राणी घोष प्रसाद, शुभोजीत घोष, हीरा प्रसाद, बी.पी. घोष, स्वागतोमा, हीरक घोष, गणेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने शिविर का संचालन किया। रेड क्रॉस कार्यकर्ताओं एवं जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की टीम ने रक्तदान संग्रहण का कार्य सम्पन्न किया। कार्यक्रम के समापन पर चिकित्सक डॉ. निर्जला झा, रेड क्रॉस कार्यकर्ता समीर सरकार, दीपक मित्रा का सम्मान रेडक्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के उपसचिव श्याम कुमार, पेट्रन पूरबी घोष एवं रक्तदान शिविर के संयोजक डी. के. घोष ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!