Uncategorized

जमशेदपुर पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब एवं बीयर की खाली बोतल समेत कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं

8 जुलाई की देर रात डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा गांव के समीप सड़क किनारे एक महिला गंभीर अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने पहले उसे डिमना लेक और मिर्जाडीह हाट की ओर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए

जमशेदपुर- जमशेदपुर पुलिस ने एमजीएम थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना मिलने के महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब एवं बीयर की खाली बोतल समेत कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं

8 जुलाई की देर रात डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि एमजीएम थाना क्षेत्र के सिमुलडांगा गांव के समीप सड़क किनारे एक महिला गंभीर अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने पहले उसे डिमना लेक और मिर्जाडीह हाट की ओर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की और उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता के बयान के आधार पर एमजीएम थाना में मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के भीतर दोनों आरोपियों—ओम प्रकाश और जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से शराब और बीयर की खाली बोतलें, डिस्पोजेबल ग्लास, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल तथा एक मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

फिलहाल पीड़िता का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है, जबकि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!