गोविंदपुर दयाल सिटी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा एक विवादित डुप्लेक्स से सामान खाली कराने का मामला
गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी से एक विवादित डुप्लेक्स से सामान खाली कराने को लेकर एक मामला सामने आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त डुप्लेक्स में कोर्ट के आदेश पर मानगो थाना द्वारा एक इस्तिहार चिपकाया गया था, जिसमें उस डुप्लेक्स के मालिक को लगभग 63 लाख रुपया का धोखा धड़ी करने के मामले से जुड़े एक केस में सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था

गोविंदपुर दयाल सिटी हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा एक विवादित डुप्लेक्स से सामान खाली कराने का मामला

जमशेदपुर – गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी से एक विवादित डुप्लेक्स से सामान खाली कराने को लेकर एक मामला सामने आया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त डुप्लेक्स में कोर्ट के आदेश पर मानगो थाना द्वारा एक इस्तिहार चिपकाया गया था, जिसमें उस डुप्लेक्स के मालिक को लगभग 63 लाख रुपया का धोखा धड़ी करने के मामले से जुड़े एक केस में सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था , नहीं तो कुर्की जप्ती करने की बात कही गई थी

इसके बावजूद हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा कोर्ट के आदेश को धत्ता बताते हुए और अवैध रूप से डुप्लेक्स का ताला खोलकर उसमें रखे सभी सामानों को एक ट्रैक में लोड कर कदमा ले जाने की बात थी, मगर थाना को सूचना मिलने पर सामान सहित ट्रक को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले रखा है । सामान लदे ट्रक का नंबर जेएच 01/ FN 8959 है । उक्त ट्रक हर्ष पैकर्स एंड मूवर्स नामक कंपनी से भाड़े में लाया गया था और दयाल सिटी से सामान खाली कराकर कदमा पहुंचाना था जिसका भाड़ा साढ़े दस हजार तय की गई थी ।

वहीं ट्रक संचालक धनंजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि मधु तिवारी नामक एक महिला जो उक्त डुप्लेक्स की ओनर थी उनके द्वारा फोन के माध्यम से यह सौदा तय किया गया था । उन्होंने बताया कि सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने डुप्लेक्स का ताला खोलकर सभी सामान को वहां खड़ा होकर ट्रक में लोड करवाया , परंतु ऐन मौके पर पुलिस पहुंच कर ट्रक को अपने नियंत्रण में ले लिया । इस दौरान पुलिस को देखते ही सुनील सिंह मौके से फरार हो गया । धनंजय पांडेय ने यह भी बताया कि उसे पता चला कि उक्त डुप्लेक्स को सुनील सिंह खरीद लिया है इसीलिए वह सामान वहां से खाली करा रहा था ।
चुकी उक्त डुप्लेक्स के ओनर मधु (माधुरी) तिवारी सहित अन्य के खिलाफ जमशेदपुर कोर्ट में लाखों रुपए धोखा धड़ी करने का केस लंबित है और सभी आरोपियों को हाई कोर्ट से बेल रिजेक्ट हो गया है, ऐसे में आरोपी गुप्त रूप से डुप्लेक्स को बेचकर कहीं दूसरे जगह भागने की फिराक में थे । ट्रक संचालक ने वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को मधु तिवारी और सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील सिंह पर सही जानकारी न देकर और अंधेरे में रखकर उसे जानबूझ कर फंसाने का आरोप लगाया है । ट्रक संचालक ने अपने ट्रक को पुलिस से छुड़ाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक को एक लिखित आवेदन भी दिया है जिसमें मधु तिवारी और सुनील सिंह द्वारा अपना फोन रिसीव नहीं करने की भी बात कही गई है । ट्रक मालिक को सामान पहुंचाने के बाद भाड़ा देने की बात थी , मगर वे लोग बिना भाड़ा दिए ही फरार हो गए हैं और फोन भी ऑफ बताया जा रहा है । ट्रक संचालक ने बताया कि उसे केस संबंधी कोई जानकारी नहीं थी । सुनील सिंह ने मधु तिवारी से मिली भगत कर जालसाजी एवं सही सूचना छिपाकर कर मुझे फंसाने का काम किया है । ट्रक के साथ साथ चार लेबर भी यहां बेकार में पड़े हैं जिसका मजदूरी भी देने वाला कोई नही है । यहां गौर करने वाली बात है कि एक विवादित डुप्लेक्स जिस पर पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेश पर इस्तिहार चिपकाया गया हो उसे उसी सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने सब कुछ जानते हुए भी उक्त डुप्लेक्स को कैसे खरीद सकता है ? यह एक अलग संदेह उत्पन्न करता है । गौरतलब हो कि मानगो क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला जो ज्वैलरी दुकान चलाती है। उसी दुकान से ब्लैंक चेक देकर और उसे विश्वास में लेकर डुप्लेक्स मालिक एवं उनके परिवार वालों ने लाखों रुपए का स्वर्ण आभूषण खरीदकर यहां से डुप्लेक्स बेचकर भागने की फिराक में था, मगर पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक सहित सारे सामान को अपने कब्जे में कर उनके सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया । इस ठगी के शिकार विधवा पीड़ित महिला ने डुप्लेक्स मालिक पर मानगो थाना में केस दर्ज की थी, जिसकी सुनवाई जमशेदपुर सिविल कोर्ट में विचाराधीन है ।




