Uncategorized

मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल, आदित्यपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

एमए-9 आदित्यपुर स्थित मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर "जय जगन्नाथ" के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिकाओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की कथा सुनाकर की गई। बच्चों को बताया गया कि रथ यात्रा का क्या महत्व है और यह पर्व क्यों मनाया जाता है

मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल, आदित्यपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

आदित्यपुर- एमए-9 आदित्यपुर स्थित मॉर्निंग स्टार किड्स स्कूल में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर “जय जगन्नाथ” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिकाओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की कथा सुनाकर की गई। बच्चों को बताया गया कि रथ यात्रा का क्या महत्व है और यह पर्व क्यों मनाया जाता है।

इस उपलक्ष्य में नर्सरी कक्षा के बच्चों ने भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा का वेश धारण किया। छोटे-छोटे भक्तों को देखकर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। शिक्षिकाओं ने कहानी के माध्यम से बच्चों को रथ यात्रा की परंपरा से अवगत कराया।

विद्यालय की प्राचार्या दीपाली दुकानिया के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और एकता की भावना विकसित होती है। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!