अहम शिक्षक संस्थान, किताबों में एसआईआर आपातकाल चुनाव आयोग मनुस्मृति जैसे विषयों को जोड़ना अनुचित और निंदनीय – कैलाश यादव
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने NCERT द्वारा नौवीं कक्षा में कुछ अनुचित विषयों को शामिल करने पर कड़ी निंदा किया है विदित है कि NCERT द्वारा स्कूली पाठ्यक्रम में इतिहास राजनीति और संस्कृति से जुड़े कई संशोधित विषय जोड़ा गया है ! ज्ञातव्य है कि कक्षा नौवीं की सामाजिक विज्ञान की किताबों में आपातकाल वेद चुनाव आयोग एसआईआर और मनुस्मृति से जुड़े कई नए विषय को शामिल किया गया है

अहम शिक्षक संस्थान, किताबों में एसआईआर आपातकाल चुनाव आयोग मनुस्मृति जैसे विषयों को जोड़ना अनुचित और निंदनीय – कैलाश यादव
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने NCERT द्वारा नौवीं कक्षा में कुछ अनुचित विषयों को शामिल करने पर कड़ी निंदा किया है विदित है कि NCERT द्वारा स्कूली पाठ्यक्रम में इतिहास राजनीति और संस्कृति से जुड़े कई संशोधित विषय जोड़ा गया है !
ज्ञातव्य है कि कक्षा नौवीं की सामाजिक विज्ञान की किताबों में आपातकाल वेद चुनाव आयोग एसआईआर और मनुस्मृति से जुड़े कई नए विषय को शामिल किया गया है
श्री यादव ने कहा कि भाजपा आपातकाल का जिक्र किया है लेकिन असली आपातकाल वर्तमान मोदी सरकार में चल रहा है महंगाई बेरोजगारी आर्थिक तंगी किसान मजदूर युवा परेशान हैं स्वास्थ चिकित्सा तकनीकी शिक्षा अब फेल है पत्रकारों की स्वतंत्रता पर रोक है , जातीय एवं धार्मिक ध्रुवीकरण हिन्दू मुस्लिम समाज में नफरत का भेद भाव पैदा हुआ है और तेजी बिखराव आया है, देश के तमाम कल कारखान बंद पड़े हैं सरकारी संस्थाएं में बहाली शून्य है उसके बावजूद भाजपा आपातकाल पर सवाल खड़ा कर रही है
वर्तमान हालात में आजाद भारत का सबसे नाकाम एवं पक्षपाती चुनाव आयोग का कार्यशैली चल रहा है जहां बीजेपी का बी टीम बन कर कार्य कर रहा है, विगत 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने मनमानी रवैया अपनाया और तकरीबन सभी राज्यों में औसतन करोड़ो वोटरों का नाम काट दिया ! असम में एसआईआर नहीं किया गया कई सवाल है जहां अनेक मामले सुप्रीमकोर्ट में लंबित है
श्री यादव ने कहा NCERT पढ़ाई लिखाई के मामले में सबसे अहम संस्था हुआ करती थी लेकिन इन दिनों केंद्र सरकार के राजनीति से प्रेरित होकर विषयों में बदलाव कर कई अनुचित विषय लाया गया जो अत्यंत ही निंदनीय कार्य है ! राजद इस कार्य पर नीट पेपर लीक के संचालक शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने के साथ भर्त्सना करता है



