Uncategorized

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जमशेदपुर सलील मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जमशेदपुर सलील मिश्रा से उनके सर्किट हाउस कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल सचिव अंशुल रिंगासिया सचिव विनोद शर्मा तथा कोषाध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल उपस्थित थे

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जमशेदपुर सलील मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की

जमशेदपुर- सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त जमशेदपुर सलील मिश्रा से उनके सर्किट हाउस कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सिंहभूम चेंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल सचिव अंशुल रिंगासिया सचिव विनोद शर्मा तथा कोषाध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल उपस्थित थे।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर एवं कोल्हान क्षेत्र के करदाताओं व्यापारियों एवं कर पेशेवरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रमुख रूप से आयुक्त अपील के समक्ष 5 से 7 वर्षों से लंबित अपीलों तथा सुनवाई की तिथि नहीं मिलने की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने जैसे विषयों को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आग्रह किया कि आयकर विभाग एवं व्यापारिक संगठनों के बीच नियमित संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंए जिससे कर अनुपालन को और अधिक सरल बनाया जा सके तथा करदाताओं की व्यावहारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो।

सलील मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वस्त किया कि आयकर विभाग करदाताओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि विभाग करदाताओं के हित में निरंतर सुधार एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा व्यापारिक संगठनों के साथ सकारात्मक समन्वय बनाए रखेगा।

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इस आत्मीय एवं सकारात्मक संवाद के लिए सलील मिश्रा का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि इस प्रकार के नियमित संवाद से करदाताओं एवं उद्योग.जगत की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!