झारखंड उच्च न्यायालय और पलामू जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने राजेश शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का पिछले दिनों झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं और पलामू जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भव्य अभिनंदन किया और तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव जीतने पर बधाई दी l इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि उन्होंने तीन दशक से भी अधिक समय से झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य किया है और आगे भी वे अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे

झारखंड उच्च न्यायालय और पलामू जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने राजेश शुक्ल का भव्य अभिनंदन किया

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल का पिछले दिनों झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं और पलामू जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भव्य अभिनंदन किया और तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव जीतने पर बधाई दी l
इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि उन्होंने तीन दशक से भी अधिक समय से झारखंड में अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य किया है और आगे भी वे अधिवक्ताओं के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे
श्री शुक्ल ने कहा कि झारखंड में अधिवक्ताओं को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है,आज भी कई जिलों में आधारभूत संरचना का अभाव है l राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू कराया जाना चाहिए ताकि अधिवक्ता निर्भीकता से अपना दायित्व निभा सके
श्री शुक्ल ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि राज्य में अधिवक्ताओं के व्यापक हित को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में बार कम्प्लेक्स वनवाने और समृद्धिशाली पुस्तकालय के लिए निधि का आवंटन कराने का आग्रह भी किया है l
श्री शुक्ल ने कहा है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में राज्य में लगभग 300 अधिवक्ताओं का निधन हुआ था,उनके परिजनों को आर्थिक पैकेज राज्य सरकार को देना चाहिए जिसकी घोषणा सरकार ने किया था
श्री शुक्ल ने राज्य के अधिवक्ताओं का तीसरी बार झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनावों में भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे पूर्व से भी ज्यादा अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिलाने के लिए कार्य करते रहेंगे
पलामू जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री श्री अजय कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल राज्य के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने पिछले 15 बर्षों में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप बेजोड़ और बेमिसाल कार्य किए lराज्य के अधिवक्ताओं के हर सुख दुःख में हर तरह से मदद किए हैं यही वजह है
कि राज्य के अधिवक्ताओं ने तीसरी बार उन्हें झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाया है
पलामू जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि श्री शुक्ल ने जिस समर्पण और निष्ठा से अधिवक्ताओं के हितों के लिए तीन दशक से अधिक समय से अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है यही वजह है कि देश के आठ राज्यों में श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया गया है l पलामू जिला बार एसोसिएशन को इस बात का गौरव है कि झारखंड में श्री शुक्ल जैसा कुशल और अनुभवी नेतृत्व अधिवक्ताओं को प्राप्त है l
झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तेजु मिस्त्री,और भरत झा ने श्रीशुक्ल को झारखंड के अधिवक्ताओं का सबल स्तंभ बताते हुए कहा कि झारखंड के अधिवक्ताओं को श्री शुक्ल पर गर्व है l वही अमित चतुर्वेदी ने श्री शुक्ल को युवा अधिवक्ताओं का प्रेरणा स्रोत बताया lश्री शुक्ल का राज्य के विभिन्न जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशन में स्वागत का दौर जारी है


