Uncategorized

जमशेदपुर के चर्चित डीडी क्लब खूनी कांड में घायल हिमांशु सिंह जिंदगी की जंग हार गए

सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हिमांशु की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया

जमशेदपुर- जमशेदपुर के चर्चित डीडी क्लब खूनी कांड में घायल हिमांशु सिंह जिंदगी की जंग हार गए। सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हिमांशु की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=CCH1Ofs9_JAjFmN8

गुस्साए युवाओं और परिजनों ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “जमशेदपुर पुलिस मुर्दाबाद” के नारों से पूरा अस्पताल परिसर गूंज उठा। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और रीगल गोलचक्कर समेत आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। कुछ समय के लिए रात में रीगल गोलचक्कर पर जाम की स्थिति भी बन गई।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=ZFV0LuuhAn3kHmUA

गौरतलब है कि शनिवार देर रात बिष्टुपुर स्थित डीडी क्लब के बाहर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था। चाकूबाजी और मारपीट में हिमांशु सिंह सहित कई युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। सभी को तत्काल टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां लगातार इलाज के बावजूद हिमांशु को बचाया नहीं जा सका।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=UOJe_k4AtKT6fFgn

हिमांशु की मौत के बाद अब इस मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=pGgzGXV1ziEUgzfh

फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=1PKgcvTepvW6YT4H

दूसरी ओर सोमवार के सुबह करणी सेना का एक प्रतिनिधि मंडल बिष्टुपुर थाना प्रभारी से मिलकर ज्ञापन दिया। उन लोगों ने मांग की कि पुलिस प्रशासन के सामने चपड़ से हमला किया गया। पुलिस जीप में बैठकर जान बचाने वाले को भी खींचकर चापड़ से मारा गया। पुलिस देखती रही। ऐसे पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जाए। पुलिस ने समय रहते हुए कोई बीच बचाव नहीं किया। घायल दो लोग तड़पते रहे, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भी नहीं पहुंचाया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=fixY3LGK3jiPPUoo

इन लोगों ने बताया कि पुलिस केवल हेलमेट चेकिंग में लोगों को दौड़कर पकड़ती है, लेकिन अपराधी को पकड़ने के लिए नहीं दौड़ती है।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=4CEQvDqkxC4auNp-

करणी सेना ने कहा कि अब तक केवल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी अन्य लोगों को भी पुलिस प्रशासन तुरंत गिरफ्तार करें। इसके लिए हम लोग 5 दिन का समय देते हैं।

वहीं वरीय आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर सीसीआर डीएसपी ने सीसीटीवी के माध्यम से जांच की और दो एएसआई एवं एक सिपाही, जो घटनास्थल पर मौजूद थे। उसे दोषी पाया। एसएसपी के निर्देश पर तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!