Uncategorized

स्वतःस्फूर्त बंद के संदेश को ग्रहण करें-सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति के खिलाफ कल हुए सफल स्वतःस्फूर्त जमशेदपुर बंद के लिए शहर की जनता को लाख-लाख बधाईयां दी हैं। बंद का माहौल बनाने तथा बंद के दिन सड़कों पर निकलकर आम जन का हौसला बढ़ाने के लिए एनडीए एवं सर्वसमाज के नागरिकों को भी उन्होंने बधाई दी है

स्वतःस्फूर्त बंद के संदेश को ग्रहण करें-सरयू राय

जमशेदपुर- जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शहर में कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति के खिलाफ कल हुए सफल स्वतःस्फूर्त जमशेदपुर बंद के लिए शहर की जनता को लाख-लाख बधाईयां दी हैं। बंद का माहौल बनाने तथा बंद के दिन सड़कों पर निकलकर आम जन का हौसला बढ़ाने के लिए एनडीए एवं सर्वसमाज के नागरिकों को भी उन्होंने बधाई दी है
यहां जारी एक बयान में सरयू राय ने एनडीए, ख़ासकर जदयू के साथियों से अपील की कि वे स्वतःस्फूर्त बंद के संदेश को ग्रहण करें और इसके आधार पर भविष्य की स्वस्थ राजनीति का खाका खींचे। सरयू राय के अनुसार, आम जनता न केवल अपराध, छिनतई, चोरी और चापड़बाजी से त्रस्त है बल्कि भ्रष्टाचार, महँगाई और लफ़ंगई की राजनीति से भी आजिज आ गई है। हमारा दायित्व है कि निहित स्वार्थ और गंदी प्रतिस्पर्धा की राजनीति से उपर उठें और सिद्धांतपरक राजनीति की राह पर चलें। ऐसा हुआ तो जनता इसका हिसाब रखेगी।
श्री राय ने कहा कि हमारे पास गांधी, लोहिया, दीनदयाल उपाध्याय और लोकनायक जयप्रकाश की वैचारिक धरोहर हैं, जिनके आधार पर स्वतंत्र भारत की राष्ट्रीय राजनीतिक धाराएँ चलनी थी। लेकिन विगत कुछ दशकों से ये धाराएँ राजनीतिक जनमानस से गुम हो गई हैं। इन्हें पुनर्जीवित करना कल की स्वतःस्फूर्त बंदी से निकला संदेश है। जनता तैयार है। हम राजनीतिक कर्मियों को इसका अनुसरण करना है। हमें “नैतिक राजनीति बनाम राजनैतिक रणनीति” की बारीकियों को समझने और इसे अपने कार्यकर्ताओं को समझाने की जरूरत है। हम इस आधार पर नए समर्थक एवं कार्यकर्ता तैयार करें, कल के स्वतःस्फूर्त बंदी से निकला यह संदेश ग्रहण करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!