Uncategorized
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया
इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने योग कार्यक्रम में भाग लिया
जमशेदपुर- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर समिति द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने योग कार्यक्रम में भाग लियायोग गुरु अखिलेश चौधरी ने सूक्ष्म योग से कार्यक्रम की शुरुआत की और उसके बाद सूर्य नमस्कार आसन, वृक्षा आसन,ताड़ासन सहित कई आसन करवाये।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं देते हैं।
योग हमारी भारतीय संस्कृति के अमूल्य धरोहर है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून 2015 को पूरे विश्व में योग को स्थापित किया। आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। यह एक वैश्विक पर्व है।
उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि प्रतिदिन आधा घंटा आप योग अवश्य करें।




