परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई
झारखंड से राज्यसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी लंबे समय से झारखंड के सामाजिक, औद्योगिक और विकासात्मक मुद्दों से जुड़े रहे हैं। राज्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और दूरदर्शिता निश्चित रूप से राज्यसभा में झारखंड की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के किये गए सभी दावे धराशायी हो गए

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने दी बधाई
जमशेदपुर- झारखंड से राज्यसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि परिमल नाथवानी लंबे समय से झारखंड के सामाजिक, औद्योगिक और विकासात्मक मुद्दों से जुड़े रहे हैं। राज्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और दूरदर्शिता निश्चित रूप से राज्यसभा में झारखंड की आवाज को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के किये गए सभी दावे धराशायी हो गए।
सुधांशु ओझा ने विश्वास जताया कि परिमल नाथवानी उच्च सदन में झारखंड के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे और राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




