Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुगसलाई थाना पुलिस की कार्रवाई, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी रेलवे पुल के समीप कुछ युवकों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में जुगसलाई थाना पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया

जुगसलाई थाना पुलिस की कार्रवाई, 24 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर- वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई नदी रेलवे पुल के समीप कुछ युवकों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में जुगसलाई थाना पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खरकई नदी स्थित रेलवे पुल के पूर्वी छोर के समीप रेलवे ट्रैक के पास छापेमारी की। इस दौरान दो युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. सरफराज उर्फ तिल्ली (24 वर्ष) एवं मो. शहबाज उर्फ मन्ना (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गरीब नवाज कॉलोनी, नसीम मैरेज हॉल के पीछे, थाना जुगसलाई के निवासी हैं
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 24 पुड़िया ब्राउन शुगर तथा 470 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3,600 रुपये बताया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ब्राउन शुगर की एक पुड़िया 100 से 150 रुपये में खरीदकर 250 से 300 रुपये में बेचते थे।

इस संबंध में जुगसलाई थाना कांड संख्या 46/26, दिनांक 15.06.2026, धारा 17(a)/22(a)/27(a) एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अनुसंधान जारी है।
बरामदगी
24 पुड़िया ब्राउन शुगर
470 रुपये नकद
गिरफ्तार आरोपी
मो. सरफराज उर्फ तिल्ली, उम्र 24 वर्ष
मो. शहबाज उर्फ मन्ना, उम्र 23 वर्ष
दोनों आरोपियों का पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्तता का रिकॉर्ड रहा है।
जमशेदपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!