श्री गुरु अर्जन देव जी की स्मृति में गुरशरण सिंह परिवार द्वारा आदित्यपुर पुल के समीप लगाई गई सबील
सिख धर्म के पाँचवें गुरु एवं शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व के पावन अवसर पर श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ आदित्यपुर ब्रिज के समीप छबील सेवा का आयोजन सरदार गुरशरण सिंह परिवार द्वारा किया गया, जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं के बीच चना प्रसाद एवं शीतल मीठे जल का वितरण किया गया

श्री गुरु अर्जन देव जी की स्मृति में गुरशरण सिंह परिवार द्वारा आदित्यपुर पुल के समीप लगाई गई सबील
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/06/IMG-20260616-WA0014-300×169.jpg" alt="" width="300" height="169" class="alignnone size-medium wp-imwp-image-2121
जमशेदपुर – सिख धर्म के पाँचवें गुरु एवं शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व के पावन अवसर पर श्रद्धा, सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ आदित्यपुर ब्रिज के समीप छबील सेवा का आयोजन सरदार गुरशरण सिंह परिवार द्वारा किया गया, जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं के बीच चना प्रसाद एवं शीतल मीठे जल का वितरण किया गया
इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह राजू, डॉक्टर अमरजीत सिंह महासचिव सरदार गुरचरण सिंह बिल्ला, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार अमरीक सिंह,, बिष्टुपुर गुरुद्वारा के उपाध्यक्ष हरदयाल सिंह आदित्यपुर के मेयर संजीव सरदार सहित अनेक गणमान्य अतिथि, पदाधिकारी एवं संगत उपस्थित रहे।
सेवा कार्यक्रम में संगत ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गुरु साहिब की महान शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान मानवता, सत्य, धैर्य, सहिष्णुता एवं निस्वार्थ सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनका जीवन समाज को प्रेम, भाईचारे तथा मानव कल्याण का संदेश प्रदान करता है तथा समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी विक्रम सिंह द्वारा अरदास के साथ किया गया।




