Uncategorized

झारखंड पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत,भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने जताया अभिनंदन

भाजपा सुन्दरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा "पप्पु" ने भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं बाबा बैद्यनाथ धाम की पावन कर्मभूमि झारखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया

जमशेदपुर- झारखंड पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत,भाजपा नेता अनमोल वर्मा ने जताया अभिनंदन

भाजपा सुन्दरनगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनमोल वर्मा “पप्पु” ने भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा एवं बाबा बैद्यनाथ धाम की पावन कर्मभूमि झारखंड में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया

भाजपा झारखण्ड प्रदेश के मृदुभाषी,मिलनसार प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के पैतृक आवास कुच्चु में ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अंगवस्त्र देकर स्वागत व अभिनन्दन किया

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह झारखंड प्रवास संगठन को नई दिशा,नई ऊर्जा और नई मजबूती प्रदान करेगा। उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में नव उत्साह का संचार होगा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति एवं बल मिलेगा।

अनमोल वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में भाजपा संगठन जन-जन तक अपनी पहुंच को ओर मजबूत करेगा तथा राज्य के विकास एवं जनसेवा के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!