विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अस्तित्व द्वारा शहर के कई स्थानों पर पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया
लगभग दो सौ फूल वाले पौधे के साथ ही कई औषधीय फलदार और छायादार वृक्ष लगाए गए जिसमें मुख्यतः आम जामुन, कटहल, अमरुद, आवंला, गूढल, नीम,शीशम जारुल अमल्टास,क्रच आदि अनेकों पौधे लगाकर हरियाली संरक्षण का सन्देश दिया गया!कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम टेल्को आम बागान से किया गया

जमशेदपुर- आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अस्तित्व द्वारा शहर के कई स्थानों पर पौधा रोपण का कार्यक्रम किया गया








जहाँ महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, राजीव शरण, महेश शरण, रितेश शरण इत्यादि मौजूद रहे उसके बाद बर्मामाइंस थाना परिसर में अनेको पेड़ लगाए गए इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर के सम्मानित डीएसपी संजीव कुमार और बर्मामाइंस थाना प्रभारी निरंजन कुमार उपस्थित रहे डीएसपी ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया साथ ही सभी से पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की



संस्था की सचिव मीरा तिवारी ने कहा की दिन पर दिन गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा हैँ हर जगह एयर कंडीशनर का उपयोग बढ़ गया हैँ जिससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ता जा रहा हैँ इसलिए यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अवश्य लगाए जिससे वातावरण हरा भरा रहे और ऑक्सीजन भरपूर मिलता रहे और हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो सके जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे ने पेड़ लगाने के साथ उनके देखभाल की व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगाधर पाण्डेय का भरपूर सहयोग रहा इस अवसर पर बगबेडा के पंचायत सदस्य सुनील गुप्ता,बबलू कुमार सिंह,दीपू तिवारी , अमित सिंह, पंडित मनमोहन चौबे,अनिता देवी, अमृता तिवारी, संगीता देवी, मउ आचार्या,प्रेस मीडिया के सभी भाईयों एवं थाना के सभी स्टॉफ का योगदान सराहनीय रहा




