Uncategorized

तैलीक साहू महासभा का चुनाव प्रशासनिक निगरानी में कराने की मांग

राकेश साहू एण्ड टीम ने एसडीओ कों सौंपा मांग पत्र

तैलीक साहू महासभा का चुनाव प्रशासनिक निगरानी में कराने की मांग

राकेश साहू एण्ड टीम ने एसडीओ कों सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर- अखिल भारतीय तैलीक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को महासभा के वर्तमान पदाधिकारियों और समर्थकों (राकेश साहू एण्ड टीम) ने अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम को ज्ञापन सौंपकर प्रशासनिक निगरानी में निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि 31 मई को एग्रिको क्लब हाउस में चुनाव संचालन समिति सह प्रेक्षक समिति के अध्यक्ष हरिहर प्रसाद की अध्यक्षता में आमसभा आयोजित की गई थी। आरोप है कि सभा के दौरान संचालन समिति के सदस्य विनोद गुप्ता ने बिना सर्वसम्मति के द्वारिका प्रसाद को अध्यक्ष घोषित कर दिया, जिसका बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों ने विरोध किया। इसके बाद सभा में मौजूद कई सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने राकेश साहू को अध्यक्ष घोषित कर दिया। एक ही संगठन में दो अध्यक्षों की घोषणा से समाज में असमंजस और आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि चुनाव संचालन समिति का गठन अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष के चुनाव के लिए किया गया था, लेकिन समिति अपने दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रही। वर्तमान कमेटी को 18 अप्रैल 2026 को भंग कर चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। राकेश साहू समर्थक गुट ने आरोप लगाया है कि चुनाव संचालन समिति में नियमों के विरुद्ध पूर्व कमेटी के कुछ पदाधिकारियों को शामिल किया गया, जिससे विवाद बढ़ा। साथ ही पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद पर सात वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं करने का आरोप भी लगाया गया है। राकेश साहू ने उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास सभी आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित हैं और समाज उचित समय पर इसका जवाब देगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, महामंत्री पप्पू साहू, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, प्रवक्ता चंदन काशी, जिला सचिव अशोक साहू, राजेश गुप्ता, कमलेश साहू, गणेश नंद, सागर साहू, प्रवीण साहू, राकेश गुप्ता, अखिलेश साहू, गौतम साहू, प्रवीण कुमार, दिलीप साहू समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!