टाटा से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई
इस आशय की जानकारी आज सांसद बिद्युत बरण महतो ने देते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक (जन शिकायत) विकास जैन ने उन्हें सूचित किया कि टाटा से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा के प्रस्ताव का अनुमोदन आज रेलवे बोर्ड के द्वारा किया गया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्री जैन को इस बाबत सांसद श्री महतो को सूचित करने के लिए कहा। गत दिनों सांसद श्री महतो ने रेलवे मंत्री से इस संबंध में मुलाकात की थी। उस समय रेल मंत्री ने कहा था की वर्तमान समय में उनके पास जिस रेलवे रूट का प्रस्ताव किया गया है वह काफी लंबे रूट से होकर के जाती है। इसलिए कोई सीधी रेल रूट के लिए उन्होंने अधिकारियों को कहा है। वे इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं

नई दिल्ली- टाटा से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा की बहुप्रतीक्षित मांग आज पूरी हो गई । इस आशय की जानकारी आज सांसद बिद्युत बरण महतो ने देते हुए कहा कि रेलवे बोर्ड के कार्यपालक निदेशक (जन शिकायत) विकास जैन ने उन्हें सूचित किया कि टाटा से जयपुर के लिए सीधी ट्रेन सेवा के प्रस्ताव का अनुमोदन आज रेलवे बोर्ड के द्वारा किया गया है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने श्री जैन को इस बाबत सांसद श्री महतो को सूचित करने के लिए कहा। गत दिनों सांसद श्री महतो ने रेलवे मंत्री से इस संबंध में मुलाकात की थी। उस समय रेल मंत्री ने कहा था की वर्तमान समय में उनके पास जिस रेलवे रूट का प्रस्ताव किया गया है वह काफी लंबे रूट से होकर के जाती है। इसलिए कोई सीधी रेल रूट के लिए उन्होंने अधिकारियों को कहा है। वे इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं आज विकास जैन ने सांसद श्री महतो को बताया कि संतरागाछी से भाया टाटा सीधे जयपुर के लिए ट्रेन सेवा का निकट भविष्य में ही परिचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिसमें टाटानगर स्टेशन को विशेष प्रमुखता दी जाएगी।संतरागाछी से ट्रेन सेवा की शुरुआत के संबंध में श्री जैन ने सांसद श्री महतो को अवगत कराया कि यात्री उपलब्धता (Occupancy)की संभावना को ध्यान में रखते हुए इसे संतरागाछी से प्रारंभ किया जा रहा है। श्री जैन ने सांसद श्री महतो को बताया कि जल्द ही इसकी विस्तृत टाइम टेबल की घोषणा की जाएगी।उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान के बहुसंख्यक राजस्थान वासी लंबे अरसे से इस संबंध में विभिन्न स्तर पर मांग कर रहे थे।सांसद श्री महतो ने बताया कि वे सन 2014 से इस ट्रेन के लिए प्रयासरत थे। कई बार उन्होंने पुरुषोत्तम का जयपुर तक विस्तार के लिए भी प्रयास किया था साथ ही साथ हावड़ा – जोधपुर को भी वाया टाटानगर चलाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन हर बार किसी ने किसी कारण से यह मामला टल रहा था। सांसद श्री महतो ने कहा यह उनके लिए विशेष प्रसन्नता का विषय है कि आज जनता की एक बहुप्रतीक्षित मांग जल्द पूरी होने जा रही है। सांसद श्री महतो इसके लिए रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव सहित रेलवे बोर्ड के अधिकारियों विशेष कर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक सहित तमाम अधिकारियों के प्रयासों कि सराहना की है एवं उन्हें धन्यवाद दिया है।



