कोल्हान प्रमण्डल से प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी को मिला स्थान
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

कोल्हान प्रमण्डल से प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अशोक चौधरी को मिला स्थान




रांची- पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर हर्ष व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


परविंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का यह पुनर्गठन संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती एवं दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी पूरे झारखंड में और अधिक सशक्त होकर जनता के मुद्दों को उठाएगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला से प्रदेश पीएसी में बन्ना गुप्ता, डाॅ अजय कुमार, डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू
प्रदेश कोऑडिनेशन कमिटी में के के शुक्ल, रामाश्रय प्रसाद, सुधा गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, प्रदेश इलेक्शन कमिटी में बन्ना गुप्ता, प्रदेश एसआईआर कमिटी में डाॅ प्रदीप कुमार बलमुचू, डाॅ अजय कुमार को स्थान मिला तथा झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, महामंत्री रविन्द्र कुमार झा, धर्मेन्द्र सोनकर, सूर्यकांत शुक्ला, बिजय यादव,

सचिव ब्रजेन्द्र तिवारी, जोसाई मार्डी, रईस रिजवी छब्बन एवं संयुक्त सचिव अखिलेश सिंह यादव, कमलेश कुमार पाण्डेय, अमित राय, प्रिंस सिंह जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त सभी पदाधिकारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जिले के लिए गौरव की बात है और इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

आज झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का गठन हूआ जिसमें सुरेश धारी को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस का कोऑर्डिनेटर (समन्वयक )बनाया गया है इसके लिए सुरेश धारी ने केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार एवं धन्यवाद जताया है
अंत में श्री सिंह ने आशा व्यक्त की कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करते हुए कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।




