Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की आम सभा संपन्न प्रकाश बजाज निर्विरोध अध्यक्ष, हेमंत महासचिव एवं अनूप कोषाध्यक्ष बने

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की आम सभा हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव एवं युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई

मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की आम सभा संपन्न प्रकाश बजाज निर्विरोध अध्यक्ष, हेमंत महासचिव एवं अनूप कोषाध्यक्ष बने

जमशेदपुर – मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा की आम सभा हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही युवा हेमंत अग्रवाल गुप्ता को महासचिव एवं युवा अनूप शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभा की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष युवा विकास शर्मा द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत के साथ हुई। अपने संबोधन में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मंच द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों का विस्तृत उल्लेख किया और सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार जताया।
इसके पश्चात सचिव युवा हेमंत हर्ष अग्रवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों, आयोजनों एवं उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया गया। उनके प्रतिवेदन की उपस्थित सदस्यों ने सराहना करते हुए अनुमोदन किया।
कोषाध्यक्ष युवा अनूप शर्मा ने वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सभा के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष युवा मंटू अग्रवाल एवं युवा प्रमेन्द्र शर्मा ने मंच की सक्रियता और टीम वर्क की प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
चुनाव पदाधिकारी सह पूर्व अध्यक्ष युवा दिनकृत मंगोटिया ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं नियमों की जानकारी देते हुए औपचारिक रूप से युवा प्रकाश बजाज को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया। वहीं निवर्तमान अध्यक्ष युवा अश्विनी कुमार अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा करते हुए पूर्व टीम के प्रयासों की सराहना की।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष युवा प्रकाश बजाज ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मंच को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द ही पूरी कार्यसमिति की घोषणा करेंगे।
इस आम सभा में युवा मंटूलाल अग्रवाल, युवा परमेंद्र शर्मा, युवा दिनकृत अग्रवाल, युवा अश्विनी अग्रवाल, युवा विकास शर्मा, युवा आशीष अग्रवाल, युवा हेमंत अग्रवाल हर्ष, युवा उत्तम शर्मा, युवा हेमंत गुप्ता, युवा अनूप शर्मा, युवा नीरज शर्मा, युवा जीतेश अग्रवाल, युवा संजय अग्रवाल, युवा उत्सव अग्रवाल, युवा सहर्ष गोयल, युवा हर्ष अग्रवाल, युवा संदीप अग्रवाल, युवा अंकित सिंघानिया, युवा लवनीस बजाज, युवा शुभम गोयल, युवा यश अग्रवाल, युवा रवि शंकर सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!