Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

श्रवण कुमार अग्रवाला ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड सरकार रांची को पत्र लिखकर जनहित में रामनवमी जैसे प्रमुख पर्व पर निजी/मिशनरी विद्यालयों में अवकाश घोषित कराने एवं समान अवकाश नीति सुनिश्चित करने हेतु आवेदन पत्र दिया

पत्र में उल्लेख किया है कि दिनांक 27.03.2026 को समस्त देश एवं झारखंड राज्य में सनातन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व रामनवमी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जा रहा है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। किन्तु यह अत्यंत खेदजनक है कि जमशेदपुर स्थित कुछ निजी/मिशनरी विद्यालय—जैसे लोयोला स्कूल एवं अन्य कॉन्वेंट विद्यालय—द्वारा इस महत्वपूर्ण पर्व पर अवकाश घोषित नहीं किया गया है। यह स्थिति विशेष रूप से तब चिंताजनक हो जाती है जब इन विद्यालयों में अध्ययनरत अधिकांश छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक इस पर्व से संबंधित आस्था रखते हैं

जमशेदपुर- श्रवण कुमार अग्रवाला ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री झारखंड सरकार रांची को पत्र लिखकर जनहित में रामनवमी जैसे प्रमुख पर्व पर निजी/मिशनरी विद्यालयों में अवकाश घोषित कराने एवं समान अवकाश नीति सुनिश्चित करने हेतु आवेदन पत्र दिया

पत्र में उल्लेख किया है कि दिनांक 27.03.2026 को समस्त देश एवं झारखंड राज्य में सनातन धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व रामनवमी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जा रहा है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

किन्तु यह अत्यंत खेदजनक है कि जमशेदपुर स्थित कुछ निजी/मिशनरी विद्यालय—जैसे लोयोला स्कूल एवं अन्य कॉन्वेंट विद्यालय—द्वारा इस महत्वपूर्ण पर्व पर अवकाश घोषित नहीं किया गया है। यह स्थिति विशेष रूप से तब चिंताजनक हो जाती है जब इन विद्यालयों में अध्ययनरत अधिकांश छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक इस पर्व से संबंधित आस्था रखते हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि अन्य धार्मिक समुदायों के प्रमुख पर्वों पर इन विद्यालयों में अवकाश प्रदान किया जाता है। ऐसी स्थिति में यह स्वाभाविक प्रश्न उत्पन्न होता है कि अवकाश निर्धारण का आधार एवं मानदंड क्या है, तथा क्या इसमें सभी समुदायों के प्रति समानता एवं निष्पक्षता का सिद्धांत अपनाया जा रहा है।

अतः जनहित में आपसे सादर निवेदन है कि संबंधित निजी एवं मिशनरी विद्यालयों को राज्य सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक अवकाशों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

सभी विद्यालयों के लिए एक समान एवं स्पष्ट अवकाश नीति (Holiday Policy) निर्धारित की जाए, जिसमें सभी धर्मों के प्रमुख पर्वों के प्रति समानता एवं संतुलन सुनिश्चित हो।
इस विषय में आवश्यक जांच कर उचित कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो एवं जनभावनाओं का सम्मान बना रहे।

यह निवेदन केवल किसी एक समुदाय के हित में नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु जनहित में किया जा रहा है।

अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि इस विषय पर त्वरित एवं उचित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!