Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एसडीएम धालभूम ने अस्मिता सिटी लीग 2026 का किया शुभारंभ, खेल संस्कृति को बढ़ावा एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हो रहा प्रतियोगिता का आयोजन

खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं खेलो इंडिया के तहत जिला प्रशासन (खेल शाखा), पूर्वी सिंहभूम के तत्वधान में अस्मिता सिटी लीग 2026 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25.04.2026 को धातकीडीह कम्यूनिटी सेंटर, जमशेदपुर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्नव मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों की 160 बालिकाएं भाग ले रही है

एसडीएम धालभूम ने अस्मिता सिटी लीग 2026 का किया शुभारंभ, खेल संस्कृति को बढ़ावा एवं महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ हो रहा प्रतियोगिता का आयोजन

जमशेदपुर – खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं खेलो इंडिया के तहत जिला प्रशासन (खेल शाखा), पूर्वी सिंहभूम के तत्वधान में अस्मिता सिटी लीग 2026 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 25.04.2026 को धातकीडीह कम्यूनिटी सेंटर, जमशेदपुर में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अर्नव मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने किया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों की 160 बालिकाएं भाग ले रही है। अस्मिता सिटी लीग 2026 के अंतर्गत जिला में वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग एवं कबड्डी खेलों की भी प्रतियोगिता होगी । अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें एवं जीत-हार को अलग रखकर पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि राज्य बॉक्सिंग संघ के सचिव श्री आनंद बिहारी दुबे, पूर्व ओलंपियन बास्केटबॉल खिलाड़ी श्री हरभजन सिंह तथा जिला खेल पदाधिकारी श्रीमती रूपा रानी तिर्की एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अस्मिता सिटी लीग का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त बनाना, उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति का विकास करना, सभी स्तरों पर महिलाओं की खेलो में भागीदारी एवं फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!