Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एफटीएस युवा जमशेदपुर द्वारा सत्र 2026-27 के प्रथम कार्यक्रम के रूप में नवरात्रि उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ जमशेदपुर महिला समिति, बिष्टुपुर में आयोजित किया गया

यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता, सेवा एवं सामाजिक समरसता का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजिका सीमा अग्रवाल द्वारा नवरात्रि एवं कन्या पूजन के महत्व के भावपूर्ण वर्णन के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया

जमशेदपुर- एफटीएस युवा जमशेदपुर द्वारा सत्र 2026-27 के प्रथम कार्यक्रम के रूप में नवरात्रि उत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ जमशेदपुर महिला समिति, बिष्टुपुर में आयोजित किया गया

यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता, सेवा एवं सामाजिक समरसता का सुंदर संगम रहा।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/SAVE_20260428_020858-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-1302
कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजिका सीमा अग्रवाल द्वारा नवरात्रि एवं कन्या पूजन के महत्व के भावपूर्ण वर्णन के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/SAVE_20260428_020827-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1302
इसके पश्चात कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें छोटी बालिकाओं का रोली-चावल से तिलक कर एवं चुनरी भेंट कर सम्मान किया गया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति आस्था का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्रसाद स्वरूप हलवा, चना एवं पूरी का वितरण सभी उपस्थितजनों को प्रेमपूर्वक किया गया। साथ ही, बच्चों के उत्साहवर्धन एवं शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु पेंसिल किट एवं कॉपी जैसी शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण:
एफटीएस युवा द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए ₹3,00,000 (रुपये तीन लाख मात्र) का चेक एफटीएस चैप्टर को 10 विद्यालयों के सहयोग हेतु सौंपा गया, जो संस्था की शिक्षा एवं सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें अध्यक्ष सीए सौरव सोनथालिया, उपाध्यक्ष पीयूष चौधरी, सचिव पूनम अग्रवाल, मेंटर रश्मि गर्ग, कोषाध्यक्ष श्वेता गोयल, सह-कोषाध्यक्ष निधि मित्तल एवं संयुक्त सचिव पायल मूणका, कोमल सी मित्तल एवं रौनक सोनथालिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संयोजिका सीमा अग्रवाल के उत्कृष्ट एवं सुव्यवस्थित प्रयासों की सभी ने सराहना की।

साथ ही, एफटीएस चैप्टर अध्यक्ष राजेश मित्तल, सुनील बर्गोडिया, एफटीएस महिला समिति, जयश्री गोयल, प्रीति अग्रवाल, दीपचंद अग्रवाल एवं सुभाष मूणका सहित सभी सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल एवं यादगार बन सका।

यह नवरात्रि उत्सव भक्ति, सेवा और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सभी के हृदय में विशेष स्थान बना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!