बागबेड़ा में इंस्पेक्टर ऑफिस से बड़ौदा घाट जाने वाले नाला पर 4 करोड़ की लागत से बन रहा बॉक्स ब्रिज पुलिया मई 20 26 में भी पूरा नहीं होगा- सुबोध झा
स्टेशन से बागबेड़ा बड़ौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क के बीच इंस्पेक्टर ऑफिस एवं सिद्धू कानू मैदान से नीचे नाला पर पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा बॉक्स ब्रिज पुलिया 15 महीना के अंदर इस पुलिया का निर्माण करना था जो आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है, जेई जितेंद्र मिश्रा ने कहा था कि 30 मई तक जनता को यह पुलिया सौंप दी जाएगी

बागबेड़ा में इंस्पेक्टर ऑफिस से बड़ौदा घाट जाने वाले नाला पर 4 करोड़ की लागत से बन रहा बॉक्स ब्रिज पुलिया मई 20 26 में भी पूरा नहीं होगा- सुबोध झा

जमशेदपुर – स्टेशन से बागबेड़ा बड़ौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क के बीच इंस्पेक्टर ऑफिस एवं सिद्धू कानू मैदान से नीचे नाला पर पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जा रहा बॉक्स ब्रिज पुलिया 15 महीना के अंदर इस पुलिया का निर्माण करना था जो आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है, जेई जितेंद्र मिश्रा ने कहा था कि 30 मई तक जनता को यह पुलिया सौंप दी जाएगी।

सरकार एवं विभाग के झूठे आश्वासन से जनता त्रस्त हो चुकी है आज फिर से जितेंद्र मिश्रा जी ने कहा 15 दिनों के अंदर पुलिया कंप्लीट कर जनता को सौंप दी जाएगी , बारिश हो जाने के कारण काम में विलंब हुई है। सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने कहा जिस प्रकार से बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना 2018 से लेकर आज तक सैकडों बार राज्य सरकार एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा झूठ समय देते आ रहे हैं और न्यायालय में 1 जून 2026 तक योजना कंप्लीट कर घर-घर पानी देने का वादा किए थे
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260530_075127-300×132.jpg" alt="" width="300" height="132" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1862
लोकसभा में भी लिख कर दिए हैं जनप्रतिनिधियों को भी अस्वस्थ किए थे समिति को भी लिख करके दिए हैं की 1 जून तक पानी दे देंगे जो आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है ठीक उसी प्रकार से सभी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है और आज भी काम आधा अधूरा पड़ा हुआ है फिर से दोनों योजना में झूठा आश्वासन दिया जा रहा है की 15 जून तक दोनों योजना कंप्लीट कर देंगे और बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना से जनता को घर-घर पानी उपलब्ध कर देंगे और बडौदा घाट जाने वाले पुलिया को कंप्लीट कर देंगे
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260530_075223-300×300.jpg" alt="" width="300" height="300" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1862
पथ निर्माण के जे ई के अनुसार इस निर्माण कार्य को चाईबासा क राज यादव एजेंसी द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। बॉक्स ब्रिज का मुख्य ढांचा लगभग तैयार हो चुका है, जबकि अब केवल एप्रोच रोड, मिट्टी कटिंग और गार्डवाल निर्माण का कार्य शेष है, जिसे 15 जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के नेतृत्व में 2005 से ही क्रमबद्ध सड़क निर्माण एवं पुलिया निर्माण को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन घेराव भूख हड़ताल किये जा चुके हैं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय रघुवर दास जी सिद्धू कानू मैदान में बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना का शिलान्यास 18 अप्रैल 20 15 को किए थे जिसमें स्टेशन से बड़ौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क एवं पुलिया निर्माण के लिए मांग पत्र सोपा गया था और जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भी समर्थन कर जोरदार तरीके से मामले को मुख्यमंत्री के पास रखा था
सुबोध झा अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने कहा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा स्टेशन से बड़ौदा घाट रोड का शिलान्यास एवं पुलिया निर्माण की सुकृति दी गई थी जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने शिलान्यास किया था सड़क का निर्माण हो गया पुलिया का निर्माण रेलवे के पाइप लाइन को लेकर एवं स्थानीय कुछ समस्याओं के कारण नहीं किया जा सका फिर जमशेदपुर के सांसद से बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष भाजपा के मंडल के प्रतिनिधि एवं पंचायत प्रतिनिधि मिलकर समस्या का समाधान करने को कहे फिर पुलिया का निर्माण के लिए 4 करोड़ लागत से निर्माण कार्य का टेंडर कर चालू हुआ सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार ने शिलान्यासकर काम का शुभारंभ किया जो आज भी अधूरा पड़ा हुआ है सरकार का फंड का दुरुपयोग हो रहा है कई बार इस मामले को जमशेदपुर के उपायुक्त महोदय मुख्यमंत्री जी मुख्य सचिव जी को सांसद विद्युत वरण महतो जी को बताया गया फिर काम चालू हुआ बरसात से पहले कार्य पूरा हो जाने से जनता को राहत मिलेगी



