जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने उपायुक्त राजीव रंजन को समस्याओं की फेहरिस्त सौंपी
बागबेड़ा कीताडीह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बागबेड़ा कीताडीह जिला परिषद् क्षेत्र के समस्याओं से संबंधित सकारात्मक बातचीत हुई। कचरा गाड़ी की सुविधा बाकी पंचायतों (उत्तर पूर्वी बागबेड़ा, दक्षिण बागबेड़ा, पश्चिम बागबेड़ा, पूर्वी बागबेड़ा, उत्तरी बागबेड़ा सहित उत्तरी कीताडीह में शुरू कराने, बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना के काम को सभी फ्रंट पर तेज गति से कराने, डीबी रोड मजार के पास सब्जी बाजार के कारण कचरे के ढेर को बाजार समिति के माध्यम से सुनियोजित कराने, स्लुइस गेट को दुरुस्त कराने, सहित और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिए

जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने उपायुक्त राजीव रंजन को समस्याओं की फेहरिस्त सौंपी

जमशेदपुर- बागबेड़ा कीताडीह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम राजीव रंजन से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बागबेड़ा कीताडीह जिला परिषद् क्षेत्र के समस्याओं से संबंधित सकारात्मक बातचीत हुई। कचरा गाड़ी की सुविधा बाकी पंचायतों (उत्तर पूर्वी बागबेड़ा, दक्षिण बागबेड़ा, पश्चिम बागबेड़ा, पूर्वी बागबेड़ा, उत्तरी बागबेड़ा सहित उत्तरी कीताडीह में शुरू कराने, बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना के काम को सभी फ्रंट पर तेज गति से कराने, डीबी रोड मजार के पास सब्जी बाजार के कारण कचरे के ढेर को बाजार समिति के माध्यम से सुनियोजित कराने, स्लुइस गेट को दुरुस्त कराने, सहित और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिए। उपायुक्त ने समस्याओं की गंभीरता को समझते हुए तुरंत उप विकास आयुक्त को समस्याओं पर संज्ञान लेने का निर्देश दिया।

जैसा कि विदित है कि बागबेड़ा कॉलोनी और मध्य बागबेड़ा पंचायत के बागबेड़ा कॉलोनी में कचरा उठाओ गाड़ी की शुरुआत हो गई है। बाकी पंचायत की जनता कचरा निष्पादन की सुविधा बाकी पंचायतों में भी शुरू होने की आस में है।
डॉक्टर परमार ने बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना अंतर्गत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और बड़ौदा घाट साइट पर काम की प्रगति का जायजा लेकर उपायुक्त को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया

उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान से भी सभी समस्याओं पर विस्तृत बातचीत हुई। स्लुइस गेट की समस्या समाधान भी उत्तरी और पश्चिम बागबेड़ा के लिए बहुत जरूरी है। डी बी रोड सब्जी बाजार से मासूल की वसूली के बावजूद साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं होती है जिसकी शिकायत भी उपायुक्त से की गई। डीसी ने बाजार समिति से बात कर समाधान का आश्वासन दिया।




