Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

न्यू केबुल टाउन मैदान में 23 अप्रैल से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ होगा नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ, सभी तैयारियां हुई पूरी

परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म और सद्कर्म ही जीवन को सार्थक एवं उज्जवल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ, पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है एवं शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। अब तक 128 यज्ञों का सफल संचालन कर चुके बाबा ने श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि नौ दिवसीय अनुष्ठान के बाद क्षेत्र में एक अलग ही ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होगी

जमशेदपुर- न्यू केबुल टाउन मैदान में 23 अप्रैल से श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन कलश यात्रा के साथ होगा नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ, सभी तैयारियां हुई पूरी

जमशेदपुर- गोलमुरी क्षेत्र स्थित न्यू केबुल टाउन सामुदायिक भवन मैदान में 23 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति द्वारा आयोजित इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सनातन संस्कृति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के महापर्व के रूप में देखा जा रहा है मंगलवार को आयोजन समिति की ओर से नौ दिवसीय अनुष्ठान को लेकर संवाददाता सम्मेलन सम्पन्न हुई। संवाददाता सम्मेलन में परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा ने यज्ञ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धर्म और सद्कर्म ही जीवन को सार्थक एवं उज्जवल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ, पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है एवं शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। अब तक 128 यज्ञों का सफल संचालन कर चुके बाबा ने श्रद्धालुओं से इस महायज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि नौ दिवसीय अनुष्ठान के बाद क्षेत्र में एक अलग ही ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होगी।

आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर ने बताया कि इस महायज्ञ का सानिध्य परमश्रद्धेय गुरुदेव श्री श्री 108 जय मंगला बाबा का प्राप्त होगा, जिनके मार्गदर्शन में संपूर्ण अनुष्ठान विधिवत संपन्न कराया जा रहा है। 23 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। यह यात्रा ओल्ड केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से प्रारंभ होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेगी, जिसमें सुल्तानगंज से लाए गए पवित्र उत्तरवाहिनी गंगाजल से भरे कलश के साथ हजारों श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन अपराह्न 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक भजन, कीर्तन एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध कथावाचक रामचरित्र दास जी महाराज अपने सहयोगियों के साथ संगीतमय कथा, झांकियों और प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों का संदेश देंगे। यज्ञ स्थल पर पांच कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण किया गया है, जहां बनारस के आचार्य लाल मोहन शास्त्री अपने 21 सदस्यीय दल के साथ वैदिक अनुष्ठानों का संचालन करेंगे। इसके साथ ही 108 देवी-देवताओं की भव्य प्रतिमाओं से आयोजन स्थल को दिव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मजबूत पंडाल, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के बिट्टू तिवारी ने बताया कि आयोजन को और भी आकर्षक बनाने के लिए पूरे क्षेत्र को केसरिया ध्वज और मनमोहक विद्युत सज्जा से सजाया गया है। महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। 1 मई को मुख्य यज्ञ, पूर्णाहुति और विशाल महाभंडारा होगा, 2 मई को रामार्चा पूजा एवं प्रसाद वितरण के साथ इस दिव्य आयोजन का समापन किया जाएगा। लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति ने शहरवासियों एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से इस पावन महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। प्रेस वार्ता में श्री श्री 108 जयमंगला बाबा, आयोजन समिति के मुख्य संयोजक अनिल ठाकुर, बिट्टू तिवारी, सत्येंद्र सिंह, योगी चौधरी, हरेराम यादव, प्रेम झा, अनिल सिंह, राजेश सिंह, लालबाबू यादव और अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!