Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डा चौधरी को मिला राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार हुआ अभिनंदन

घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार चौधरी को अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान-2026 के तहत राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार ज्ञान उदय फाउंडेशन, अमरावती, महाराष्ट्र एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निबंधित रेडियट टैलेंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रदान किया गया प्राचार्य डॉ चौधरी को यह पुरस्कार शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है

घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डा चौधरी को मिला राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार हुआ अभिनंदन

घाटशिला- घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार चौधरी को अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान-2026 के तहत राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है। इन्हें यह पुरस्कार ज्ञान उदय फाउंडेशन, अमरावती, महाराष्ट्र एवं मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निबंधित रेडियट टैलेंट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रदान किया गया प्राचार्य डॉ चौधरी को यह पुरस्कार शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है
प्राचार्य डॉ आर के चौधरी की लगभग एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनकी 76 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुकी है। ये 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेकर अपना शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इनकी यह एकेडमिक उपलब्धियां शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है। घाटशिला महाविद्यालय में प्राचार्य के रूप में शैक्षणिक गतिविधियों को इन्होंने काफी बढ़ावा दिया है। प्राचार्य डा चौधरी के इस उपलब्धि एवं उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा शिरोमणि पुरस्कार मिलने पर कालेज के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें अंगवस्त्र एवं फुल माला पहनाकर अभिनन्दन किया।
प्राचार्य के अभिनन्दन कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ दिलचंद राम, कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो इंदल पासवान, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक, रुसा कोर्डिनेटर डा. एस पी सिंह, नामांकन प्रभारी डा कृष्णा प्रसाद, लाइब्रेरी इंचार्ज डा. मो सज्जाद, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.अर्चना सुरीन, आरटीआई इंचार्ज डा. कुमार iविशाल, आइक्यूएसी प्रभारी डा. संजेश तिवाड़ी, शिक्षक संघ के सचिव प्रो राम विनय श्याम के अलावा काफी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। प्राचार्य के अभिनंदन कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य डा डी सी राम ने दिया। संचालन डा कुमार विशाल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो राम विनय कुमार श्याम ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!