Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो महापौर सुधा गुप्ता की अध्यक्षता में नगर निगम के मासिक बोर्ड बैठक का आयोजन कई मूलभूत समस्याओं पर चर्चा

एनएच 33 स्थित होटल रीवा में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता एवं उप मेयर राहुल कश्यप तथा उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की उपस्थिति में निगम के सभी वार्ड पार्षद गण के साथ बैठक की गई । बैठक में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, चंदन कुमार , सिटी मैनेजर निशांत कुमार , निर्मल कुमार सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महापौर सुधा गुप्ता को उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के द्वारा पौधा देकर स्वागत किया गया

मानगो महापौर सुधा गुप्ता की अध्यक्षता में नगर निगम के मासिक बोर्ड बैठक का आयोजन कई मूलभूत समस्याओं पर चर्चा

जमशेदपुर – एनएच 33 स्थित होटल रीवा में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता एवं उप मेयर राहुल कश्यप तथा उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की उपस्थिति में निगम के सभी वार्ड पार्षद गण के साथ बैठक की गई । बैठक में सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद, चंदन कुमार , सिटी मैनेजर निशांत कुमार , निर्मल कुमार सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। महापौर सुधा गुप्ता को उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के द्वारा पौधा देकर स्वागत किया गया

वहीं उप महापौर और वार्ड पार्षद गण को भी पौधा देकर सम्मानित किया गया । बैठक के दौरान नगर निगम अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई और
महापौर की अनुमति से बोर्ड बैठक की कार्रवाई आरंभ की गई बैठक में विभिन्न प्रस्ताव रखे गए जिन पर विशेष रूप से चर्चा की गई । नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट, फॉगिंग कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने पर चर्चा किया गया। वहीं महापौर के द्वारा बैठक में बताया गया कि आने वाले बारिश मौसम को देखते हुए सभी छोटे एवं बड़े नालों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जाए एवं सभी चापाकल की मरूमती कराए जाने की कार्य योजना पर भी विचार विमर्श किया गया । सफाई संवेदको के द्वारा पर्याप्त संख्या में साफ सफाई कार्यो में सफाई कर्मियों को लगाने के लिए निर्देशित किया गया तथा वार्ड वाइज सफाई कर्मियों को लगाने एवं देखरेख करने पर चर्चा किया गया । प्रतिदिन सभी वार्डों में रूट निर्धारित करते हुए फॉगिंग करने पर विचार विमर्श किया गया इस दौरान महापौर के द्वारा सभी वार्ड पार्षदों को ड्राई जॉन चिन्हित करते हुए लिस्ट उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई ताकि उन क्षेत्रों में डीप बोरिंग या अन्य रूप से पानी उपलब्ध करने की सुविधा कराया जा सके। क्षेत्र में पाइपलाइन का विस्तार करते हुए जलापूर्ति उपलब्ध कराई जाने पर चर्चा किया गया ।
साथ ही बताया गया कि पानी की आपूर्ति के लिए इंटेक वेल आदि का निर्माण कराने की समस्या को दूर किया जाएगा इसके लिए सरकार को पत्राचार भी किया जाएगा।
मानगो में ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए कई तरह का निर्णय लिया गया एवं वेंडिंग जोन निर्माण हेतु जगह चिन्हित करने का भी निर्णय लिया गया। पूरे नगर निगम क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा , चौक चौराहा में लगाने पर चर्चा किया गया । बैठक में महापौर के द्वारा यह भी बताया गया की मानगो नगर निगम क्षेत्र के एंट्री होने के दौरान मुख्य सड़कों के ऊपर मुख्य द्वार बनाने पर चर्चा किया गया एवं बालीगुमा, पारडीह , मानगो बस स्टैंड , डिमना लेक आदि क्षेत्रों में लोहे या स्टील का बड़ा मुख्य द्वार बनाने एवं द्वार में मानगो नगर निगम का उल्लेख करने का निर्देश दिया गया साथ ही महापौर के द्वारा बताया गया कि जैसे हम लोग घर को स्वच्छ रखते हैं उसी तरह से नगर निगम को भी स्वच्छ रखना है । प्रमुख चौक चौराहा पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने आदि पर विचार विमर्श किया गया । महापौर के द्वारा मानगो नगर निगम अंतर्गत संचालित सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करने की बात कही गई।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आवश्यक सामग्री लगाने का निर्देश दिया गया एवं उलीडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर को रिनोवेट करने पर चर्चा किया गया। कुमरूम बस्ती स्थित आश्रय गृह का निरीक्षण करने की बात कही गई । वार्ड समिति ,स्थाई समिति, जोनल समिति सहित अन्य समिति बनाने की सहमति दी गई । वार्ड वाइज स्वास्थ्य सुविधा हेतु मोबाइल क्लीनिक एम्बुलेंस चलाने का निर्णय लिया गया
वार्ड वाइज जन आरोग्य समिति बनाने का भी निर्णय लिया गया मानगो नगर निगम कार्यालय हेतु कार्यालय भवन निर्माण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में महापौर के द्वारा सभी को स्वच्छता का शपथ भी दिलाया गया । स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम क्षेत्र को साफ सुथरा करते हुए उत्कृष्ट का स्थान लेने का निर्णय लिया गया ।
इसके अलावा कई तरह के योजनाओं एवं कार्यों पर मंथन किया गया एवं बेहतर मानगो बनाने हेतु कार्य करने का निर्णय लिया गया । इसके अलावा विभिन्न कई तरह की योजनाएं पर भी कार्य करने का निर्णय लिया गया।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260416-WA0270-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-1128
पहली बोर्ड बैठक में एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता, भ्रष्टाचार और अफसरसाही के खिलाफ दिखाई जीरो टोलेरेंस नीति कार्य में लापरवाही के खिलाफ नगर निगम कर्मचारी निर्मल को किया कार्य मुक्त

बैठक में अनुपस्थित अधिकारीयों को किया शोकॉज कचड़ा उठाने वाली क्यूब कंपनी को किया टर्मिनेट, 2 साल के भुगतान पर रोक, एफआईआर का दिया निर्देश
1000 स्ट्रीट लाइट का होगा क्रय, 7000 से ज्यादा पुराने लाइट का रिपेरिंग का दिया आदेश डॉग पकड़ने के लिए टीम सेटलर का निर्माण का प्रस्ताव बस्तियों का सीमांकन एवं नामांकन का प्रस्ताव सभी शौचालय का जीर्णोद्धार एवं रंगरोगन
सुरक्षित मानगो हेतु प्रमुख चौक चौराहो पर सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव टाउन हॉल, विवाह मंडप एवं नगर निगम कार्यालय का प्रस्ताव

प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक सिग्नल एवं फुट ओवर ब्रिज का निर्माण पार्क एवं ओपन जिम निर्माण का प्रस्ताव सभी पानी टंकी का सफाई श्रमिक शेल्टर होम का निर्माण का प्रस्ताव
पृथ्वी पार्क एवं नेचर पार्क का जीर्णोद्धार एवं रंग रोगन
एमजीएम के तराई वाले क्षेत्र में वाक वे का निर्माण वेंडिंग जोन का निर्माण रिवर फ्रंट डेवलपमेंट का प्रस्ताव 2.30 करोड़ योजना के FSTP योजना की स्वीकृति डिजिटल होर्डिंग का प्रस्ताव झरना रोड स्थित बड़े नाले का निर्माण एवं सफाई

कचड़ा उठाव के लिए नई योजना का शुरुआत पानी समस्या के लिए सर्वे हेतु कंसल्टेंसी की नियुक्ति सुव्यवस्थित ड्रेनेज़ सिस्टम हेतु कंस्लटेंट की नियुक्ति जयपाल कॉलोनी से गुजरने वाली पाइपलाइन के कार्य की शुरुआत का प्रस्ताव नेचर पार्क स्थित पानी टंकी, रोड नंबर 15 स्थित पानी टंकी एवं अन्य पानी टंकी से बाधाओं को दूर करते हुए पानी सप्लाई योजना की स्वीकृति मोबाइल मेडिकल वेनेटी, नए स्वास्थ्य केंद्र एवं एम्बुलेंस क्रय की प्रस्ताव स्वीकृत प्रमुख सड़कों एवं नाली निर्माण की स्वीकृति होल्डिंग टैक्स के प्रस्ताव की होगी समीक्षा सीएसआर के माध्यम से होगा विभिन्न योजनाओं का शुभारम्भ स्वच्छता शपथ के साथ-साथ धन्यवाद ज्ञापन के साथ बोर्ड बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!