Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता ने ‘‘आशीर्वाद’’ वृद्धाश्रम में दिया बुजुर्गों को सेवा

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता (डिस्ट्रिक्ट 325) की ओर से सोमवार को बारीडीह स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में ‘‘आशीर्वाद विजिट एंड सर्विस इनिशिएटिव’’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्षा रीपा दत्ता की सास की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया था

इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता ने ‘‘आशीर्वाद’’ वृद्धाश्रम में दिया बुजुर्गों को सेवा

जमशेदपुर- इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर अस्मिता (डिस्ट्रिक्ट 325) की ओर से सोमवार को बारीडीह स्थित आशीर्वाद ओल्ड एज होम में ‘‘आशीर्वाद विजिट एंड सर्विस इनिशिएटिव’’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम क्लब की अध्यक्षा रीपा दत्ता की सास की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर उनकी स्मृति में आयोजित किया गया था।

इस दौरान क्लब की सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के साथ काफी समय बिताया और उनके सुख-दुख साझा किए। सेवा कार्य के तहत क्लब की ओर से बुजुर्गों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था, जिसे सदस्यों ने खुद अपने हाथों से उन्हें परोसा। बुजुर्गों के साथ हुए आत्मीय संवाद के दौरान माहौल काफी भावुक रहा और उन्होंने क्लब की सदस्यों को अपना स्नेह और भरपूर आशीर्वाद दिया।

क्लब की अध्यक्षा रीपा दत्ता ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनका सानिध्य ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। उन्होंने बताया कि अपनी सास की स्मृति में इस तरह का सेवा कार्य करना उनके और क्लब के लिए गर्व की बात है। इस पहल के माध्यम से क्लब ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और बुजुर्गों के प्रति सम्मान प्रकट किया है।
इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की आईपीपी (तत्काल पूर्व अध्यक्षा) श्रीमती सारिका सिंह और अध्यक्षा श्रीमती रीपा दत्ता ने किया। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में मुख्य रूप से क्लब की सचिव श्रीमती सुनीता सेठ, संपादक श्रीमती अंजुला सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!