Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नेशनल फायर डे पर सिविल डिफेंस जन जागरूकता अभियान चलाया विधायक सरयू राय पहुंचे

नेशनल फायर डे के उपलक्ष्य में सिविल डिफेंस, जमशेदपुर द्वारा आग से होने वाली घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ कदमा–सोनारी लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों के बीच किया गया

नेशनल फायर डे पर सिविल डिफेंस जन जागरूकता अभियान चलाया विधायक सरयू राय पहुंचे


जमशेदपुर – नेशनल फायर डे के उपलक्ष्य में सिविल डिफेंस, जमशेदपुर द्वारा आग से होने वाली घटनाओं की रोकथाम एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ कदमा–सोनारी लिंक रोड पर मॉर्निंग वॉक करने वाले नागरिकों के बीच किया गया
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय भी अपने साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने न केवल फायर फाइटिंग की तकनीकों को समझा, बल्कि CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) की विधि भी सीखी और स्वयं फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग पर नियंत्रण कर लोगों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की रूपरेखा सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार, कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुरेश प्रसाद एवं समाजसेवी विक्रम सिंह द्वारा तैयार की गई थी। इस अवसर पर जितेंद्र तिवारी द्वारा उपस्थित लोगों को फायर सेफ्टी, घरेलू अग्नि सुरक्षा उपायों तथा हृदयाघात (हार्ट अटैक) की स्थिति में CPR देने की सही विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही लाइव फायर डिमॉन्स्ट्रेशन के माध्यम से लोगों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें आम नागरिकों ने स्वयं फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग कर आग बुझाने का अभ्यास किया। वहीं मौके पर विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम पूरे शहर में आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि अपने घरों में फायर एक्सटिंग्विशर अवश्य रखें तथा नए निर्माणाधीन भवनों, मार्केट कॉम्प्लेक्स एवं अस्पतालों में फायर सेफ्टी उपकरणों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेंस की त्वरित पहुंच के लिए उचित मार्ग व्यवस्था भी होनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस जागरूकता को समाज के अन्य वर्गों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अभियान को सफल बनाने में सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स—मधु राय, विवेक, पुष्कर, इंद्रजीत, मिठू, स्मृति, देवाशीष, श्रुति, इशिका, अंकिता एवं वंशिका सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!