होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी जनविरोधी – अनिल मोदी
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई भारी बढ़ोतरी पर भाजपा नेता,वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस समय होल्डिंग टैक्स की दरों में वृद्धि अतार्किक है।एवं न्याय संगत नहीं है।उन्होंने कहा कि नए सर्किल रेट एवं सड़क चौड़ाई आधारित फॉर्मूले के तहत होल्डिंग टैक्स में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाला कदम है

होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी जनविरोधी – अनिल मोदी
जुगसलाई- जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई भारी बढ़ोतरी पर भाजपा नेता,वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस समय होल्डिंग टैक्स की दरों में वृद्धि अतार्किक है।एवं न्याय संगत नहीं है।उन्होंने कहा कि नए सर्किल रेट एवं सड़क चौड़ाई आधारित फॉर्मूले के तहत होल्डिंग टैक्स में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि आम जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाला कदम है
अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई क्षेत्र में अब भी मूलभूत सुविधाओं जैसे—सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई एवं पेयजल व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं है। ऐसे में बिना सुविधाओं में सुधार किए टैक्स बढ़ाना पूरी तरह अनुचित और जनविरोधी है
उन्होंने कहा कि एक ही आकार के मकान पर केवल लोकेशन के आधार पर अलग-अलग टैक्स लगाना भी न्यायसंगत नहीं है इससे मध्यमवर्गीय एवं छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि चूंकि प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव संपन्न हो चुके है।और सभी निकायों में निर्वाचित प्रतिनिधि आ चुके है।ऐसे में कर निर्धारण एवं क्षेत्र हेतु नीतिगत फैसले निर्वाचित प्रतिनिधियों की सहमति के बिना लेना न्यायोचित नहीं है उन्होंने झारखंड सरकार से होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे जनहित में तत्काल वापस लेने की मांग की है।




