बागबेड़ा में रेलवे कॉलोनी चौक अब ‘बाबा भीमराव आंबेडकर चौक’ से जाना जाएगा, विधायक संजीव सरदार ने फीता काट कर किया लोकार्पण
पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के बागबेड़ा क्षेत्र स्थित शिव साइ मंदिर प्रांगण के समीप ‘बाबा भीमराव आंबेडकर चौक’ नामकरण का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और फीता काटकर चौक के नए नाम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई

महापुरुषों से मिलती है प्रेरणा – संजीव सरदार
इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर चौक और स्थलों का नामकरण समाज में साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करता है। उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की दिशा में प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया मायावती टुडू, सरस्वती टुडू, धारकुंडी माड़ी, नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।