Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

नेपाली सेवा समिति ने मनाया नया साल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जादू के खेल ने मोहा सबका मन

गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोरखा परिवार के लोग नेपाली नववर्ष समारोह कार्यक्रम धुम-धाम के साथ मनाया सर्वप्रथम समाज के लोग समिति परिसर स्थित श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में सपरिवार पुजा-पाठ किए एवं परिवार, समाज , देश में सुख- शांति के लिए ईश्वर से वरदान मांगा और सभी लोगों ने एक- दुसरे को नये साल की बधाई दी कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहु, समाज सेवी विकास सिंह, टी के राय, उमेश गुरूंग एवं समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दमाई, परिषद चेयरमैन गोपाल सिंह थापा ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के 136 वीं जन्मदिन पर पुष्प अर्पित किए

नेपाली सेवा समिति ने मनाया नया साल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जादू के खेल ने मोहा सबका मन

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/04/IMG-20260414-WA0382-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1079
जमशेदपुर – गोलमुरी स्थित नेपाली सेवा समिति परिसर में नेपाली समाज के गोरखा परिवार के लोग नेपाली नववर्ष समारोह कार्यक्रम धुम-धाम के साथ मनाया

सर्वप्रथम समाज के लोग समिति परिसर स्थित श्री श्री पशुपतिनाथ मंदिर में सपरिवार पुजा-पाठ किए एवं परिवार, समाज , देश में सुख- शांति के लिए ईश्वर से वरदान मांगा और सभी लोगों ने एक- दुसरे को नये साल की बधाई दी कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहु, समाज सेवी विकास सिंह, टी के राय, उमेश गुरूंग एवं समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दमाई, परिषद चेयरमैन गोपाल सिंह थापा ने भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के 136 वीं जन्मदिन पर पुष्प अर्पित किए


विधायक पूर्णिमा साहु ने उपस्थित समाज के लोगों को नये साल की बधाई दी और उन्होने सभी लोगों को शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा, क्योंकि शिक्षित व्यक्ति का देश के नव- निर्माण में अहम योगदान रहता है। उसके बाद समिति के अध्यक्ष विजय कुमार दमाई ने कहा कि नया साल हमें नई उर्जा, नई उमंग, नई जोश के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।

इसीलिए हम सभी को एकजुट, संगठित होकर देश के विकास एवं तरक्की के लिए अहम योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन समिति के महासचिव शंकर थापा ने किया । कार्यक्रम में समाज के स्थानीय कलाकार बच्चों द्वारा समिति के सांस्कृतिक सचिव ज्योति अधिकारी की देखरेख में नेपाली सांस्कृतिक नृत्य एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी।

उसके बाद जमशेदपुर के प्रसिद्ध मैजिशियन तरूण शंकर ने अपनी जादुई कलाकारी से उपस्थित सभी लोगों का भरपुर मनोरंजन किया।रांची से गोर्खा संगठन के अध्यक्ष सागर क्षेत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भी कार्यक्रम मे शामिल हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, परिषद सदस्य,युवा टीम एवं आजीवन सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!