Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तेली साहू महासभा ने वर्तमान अध्यक्ष राकेश साहू पर पद का दुरुपयोग कर अवैध चंदा उगाही करने का लगाया आरोप

साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने वर्तमान जिला कमेटी के संचालन को लेकर चिंता व्यक्त किया सदस्यों का कहना है कि अखिल भारतीय तेली साहू महासभा जिला इकाई का कार्यकाल संविधान में निहित प्रावधान के तहत 3 वर्षों का है लेकिन वर्तमान कमेटी चुनाव के बाद 6 वर्ष 2 कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी सातवां वर्ष में प्रवेश कर चुका है

तेली साहू महासभा ने वर्तमान अध्यक्ष राकेश साहू पर पद का दुरुपयोग कर अवैध चंदा उगाही करने का लगाया आरोप

जमशेदपुर – साकची स्थित जानकी भवन कुम्हारपाड़ा में अखिल भारतीय तेली साहू महासभा द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने वर्तमान जिला कमेटी के संचालन को लेकर चिंता व्यक्त किया सदस्यों का कहना है कि अखिल भारतीय तेली साहू महासभा जिला इकाई का कार्यकाल संविधान में निहित प्रावधान के तहत 3 वर्षों का है लेकिन वर्तमान कमेटी चुनाव के बाद 6 वर्ष 2 कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद भी सातवां वर्ष में प्रवेश कर चुका है ।
जिला कमेटी का चुनाव फरवरी वर्ष 2020 में संपन्न हुआ था इसके बाद भी वर्तमान अध्यक्ष राकेश साहू , कोषाध्यक्ष सुरेश साहू और महामंत्री पप्पू साहू के द्वारा ना तो किसी प्रकार का लेखा-जोखा एवं अंकेक्षक से ऑडिट रिपोर्ट दे रहे हैं ना तो चुनाव करवा रहे हैं और अवैध तरीके से पद में पदस्थापित हैं तथा भारी वित्तीय अनियमितता समाज के अंदर कर रहे हैं । अभी भी कार्यक्रमों के नाम पर चंदा की उगाही हो रही है एवं समाज के सदस्यों के बीच आमदनी एवं खर्चा का हिसाब नहीं प्रस्तुत किया जा रहा है

आमसभा में सभी सदस्यों ने एक स्वर में प्रस्ताव पारित किया कि वर्तमान कमेटी को दिनांक 19 अप्रैल 2026 तक वर्तमान कमेटी को ऑडिट रिपोर्ट आमदनी खर्चा डिटेल 19 अप्रैल 20 26 के पूर्व चुनाव संचालन समिति के पास जमा करें और दूसरा प्रस्ताव पारित किया गया , जिसमें चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया । चुनाव संचालन समिति में मुख्य रूप से हरिहर प्रसाद , द्वारिका प्रसाद, विनोद गुप्ता , शशिकांत महाराज ,अधिवक्ता जवाहर साहू एवं प्रमोद साहू को चुनाव संचालन समिति में नाम प्रस्तावित किया गया जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया । वहीं तीसरे प्रस्ताव में वर्तमान कमेटी को चंदा देने से सभी सदस्यों ने रोक लगाई , क्योंकि समाज के पैसे का उपयोग सही जगह पर नहीं हो रहा और समाज में वित्तीय अनियमित हो रही है । आमदनी खर्चा का ऑडिट रिपोर्ट वर्तमान कमेटी द्वारा जमा करने के बाद समाज का अभिलंब चुनाव संविधान में निहित प्रावधान के तहत करवाया जाएगा । आमसभा में काफी संख्या में लोग लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!