Uncategorized

सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग: तीन फरार आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम, पुलिस ने जारी की तस्वीर

घटना में कुल चार लोग घायल हुए थे। मामले को लेकर सोनारी थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज किया गया है

सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग: तीन फरार आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम, पुलिस ने जारी की तस्वीर

घटना में कुल चार लोग घायल हुए थे। मामले को लेकर सोनारी थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज किया गया है।

जमशेदपुर- सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई गोलीबारी की घटना के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने तीन फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तस्वीर जारी करते हुए आम लोगों से उनके संबंध में सूचना देने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 को करीब दोपहर 1:30 बजे बिंदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में तीन युवकों ने जान मारने की नीयत से गोलीबारी की थी। घटना में कुल चार लोग घायल हुए थे। मामले को लेकर सोनारी थाना में कांड संख्या 80/26 दर्ज किया गया है।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 111(2)(बी), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत ह्यूम पाइप छायानगर निवासी अजित मंडल, आदर्श नगर ग्वाला बस्ती निवासी मोहन यादव और एक अज्ञात युवक को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं।

पुलिस ने कहा है कि मामले के उदभेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी जानकारी बेहद महत्वपूर्ण है। इसी को देखते हुए तीनों फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फरार आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो वह जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस उपाधीक्षक या सोनारी थाना प्रभारी को सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

सूचना देने के लिए संपर्क नंबर
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम: 9431706480

पुलिस अधीक्षक (नगर): 9471190203

पुलिस उपाधीक्षक (मु.-02): 9431706487

थाना प्रभारी, सोनारी

: 9431706507

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!