Uncategorized

बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल का 53वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न

एल.आई.सी के विनिवेश और निजीकरण के खिलाफ प्रस्ताव पारित, नई नियुक्तियों और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग

बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल का 53वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न

एल.आई.सी के विनिवेश और निजीकरण के खिलाफ प्रस्ताव पारित, नई नियुक्तियों और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग

जमशेदपुर- बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल का 53वां वार्षिक सम्मेलन शनिवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। सम्मेलन का उदघाटन संघ के अध्यक्ष कॉ. अमित माइति ने झंडोत्तोलन कर किया। इसके बाद शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सम्मेलन में महासचिव कॉ. सुभाष कर्ण ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन तथा सह कोषाध्यक्ष कॉ. के.के. शर्मा ने वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि इ.सी.जेड.ई.इ.ए के महासचिव कॉ. त्रिनाथ डोरा ने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों की रक्षा के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सजग बनाने का आहवान किया। इ.सी.जेड.ई.इ.एअध्यक्ष कॉ. प्रदीप मुखर्जी ने ए.आई.आई.इ.ए के 75 वर्षों के संघर्ष और योगदान को रेखांकित किया।  स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं कॉ॰ महिमा परमार ( प्रथम) , कॉ॰ रंजय राम ( द्वितीय ) एवं कॉ॰ विवेक कुमार ( तृतीय ) को इस सम्मेलन मे पुरस्कृत किया गया । एल.आई.सी. के विनिवेश और सार्वजनिक बैंक व बीमा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध, नई पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने, नए लेबर कोड को रद्द करने तथा एल.आई.सीमें नई नियुक्तियों समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। आगामी कार्यकाल के लिए कॉ. अमित माइति को अध्यक्ष, कॉ. सुभाष कर्ण को महासचिव और कॉ. अशोक दास को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन में 22 सदस्यीय सचिव मंडल का भी चयन किया गया। सम्मेलन में रांची, गुमला, डाल्टनगंज, चक्रधरपुर और चाईबासा सहित विभिन्न शाखाओं से 140 से अधिक प्रतिनिधि एवं पर्यवेक्षक शामिल हुए। प्रतिनिधि सत्र में 18 वक्ताओं ने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!