Uncategorized

इंटक का आठवां महाधिवेशन 2 अक्टूबर को चाईबासा में, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठित और असंगठित मजदूरों को एक मंच पर आने का किया आहवान

भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर मुंडा ने टाटानगर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आगामी 2 अक्टूबर को संगठन के चाईबासा में आठवें महाधिवेशन के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस महाधिवेशन में मुख्य रूप से ए. राजू और सांसद पप्पू यादव के शामिल होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंटक हमेशा से मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी

इंटक का आठवां महाधिवेशन 2 अक्टूबर को चाईबासा में, प्रदेश अध्यक्ष ने संगठित और असंगठित मजदूरों को एक मंच पर आने का किया आहवान

जमशेदपुर – भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर मुंडा ने टाटानगर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आगामी 2 अक्टूबर को संगठन के चाईबासा में आठवें महाधिवेशन के आयोजन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि इस महाधिवेशन में मुख्य रूप से ए. राजू और सांसद पप्पू यादव के शामिल होने की प्रबल संभावना है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंटक हमेशा से मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी।
​संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से उन्होंने सभी संगठित और असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों से एक मंच पर एकजुट होने का आहवान किया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुंडा ने स्पष्ट किया कि यदि सभी मजदूर एक मंच पर आ जाते हैं, तो उनके हितों की रक्षा करना और भी आसान हो जाएगा, जिससे उन्हें उनके पूरे हक और अधिकार दिलाने में अधिक सुविधा होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!