Uncategorized

गुरुनानक मिशन इंग्लिश स्कूल, जुगसलाई में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का सफल आयोजन

हरेक शनिवार को गुरुद्वारों से संबंधित स्कूलों में बच्चों के हेल्थ चेकअप जांच शिविर लगाए जाएंगे - डॉ पी के साहू

गुरुनानक मिशन इंग्लिश स्कूल, जुगसलाई में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का सफल आयोजन

हरेक शनिवार को गुरुद्वारों से संबंधित स्कूलों में बच्चों के हेल्थ चेकअप जांच शिविर लगाए जाएंगे – डॉ पी के साहू

जमशेदपुर- स्टेशन रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित गुरुनानक मिशन इंग्लिश स्कूल, स्टेशन रोड, जुगसलाई में नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया

शिविर में डॉ. पी. के. साहू (बाल रोग विशेषज्ञ) ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि डॉ. अमनदीप कौर (डेंटल सर्जन) ने दंत परीक्षण कर बच्चों एवं उनके अभिभावकों को दांतों की स्वच्छता एवं नियमित देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। चिकित्सकों ने बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं दंत स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर जांच कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर में लगभग 150 विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ भाग लेकर इसका लाभ उठाया इस मौके पर डॉक्टर पीके साहू डॉक्टर अमनदीप कौर एवं टीम को गुरुद्वारा कमेटी और से उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया

इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, प्रधान महेंद्र पाल सिंह, चेयरमैन हरदीप सिंह दीप वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह महासचिव कमलजीत सिंह, स्कूल सचिव बलबीर सिंह, कैशियर निंदर सिंह, हरदीप सिंह, बंटी सिंह, विद्यालय की प्राचार्या बीबी हरजिंदर कौर सहित गुरुद्वारा कमेटी के अन्य सदस्य एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे उन्होंने डॉ पीके साहू डॉ अमनदीप कौर का निःस्वार्थ सेवा के लिए आभार व्यक्त किया एवं बताया कि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सभी गुरुद्वारों के संबंधित स्कूलों में हर शनिवार को इस तरह के मेडिकल कैंप लगा ये जाएंगे इसके लिए प्रधान भगवान सिंह डॉक्टर पीके साहू एवं डॉ अमनदीप कौर ने अपनी सहमति प्रदान की है उन्होंने बच्चों के अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता की सराहना की।

शिविर के सफल आयोजन पर अभिभावकों ने विद्यालय एवं गुरुद्वारा प्रबंधन की इस पहल की प्रशंसा की तथा इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया अंत में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान महेंद्र पाल सिंह एवं महासचिव कमलजीत सिंह ने सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया








Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!