Uncategorized

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता – राहुल बल

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के एसआईआर पर्यवेक्षक राहुल बल, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी शशिभूषण राय तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह उपस्थित रहे

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता – राहुल बल

जमशेदपुर – विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। संवाददाता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के एसआईआर पर्यवेक्षक राहुल बल, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी शशिभूषण राय तथा जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह उपस्थित रहे।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एआईसीसी के एसआईआर पर्यवेक्षक राहुल बल ने कहा कि वे पिछले तीन दिनों से पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर एसआईआर कार्यक्रम, जागरूकता अभियान तथा विभिन्न बूथ केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा संपादित की जा रही एसआईआर प्रक्रिया का भी अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि आम मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अनेक मतदाता स्वयं प्रपत्र भरने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए प्रशासन को इस दिशा में आवश्यक सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बीएलओ को भी आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वर्तमान में वर्षा ऋतु को देखते हुए उन्हें रेनकोट, छाता सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना हितकर होगा।
राहुल बल ने कहा कि चुनाव आयोग को बड़े पैमाने पर माइकिंग एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 कार्यकर्ता बड़ी संख्या में क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला रहे हैं तथा मतदाताओं की सहायता करने के साथ-साथ बीएलओ का भी सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं तेज बनाया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा में विस्तार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाता अपना गणना प्रपत्र भर सकें। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिन नागरिकों का नाम वर्ष 2003 के मतदाता अभिलेखों में किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाया था, उनके लिए भी सरल एवं व्यावहारिक व्यवस्था बनाई जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी शशिभूषण राय ने कहा कि मैप्ड एवं अनमैप्ड मतदाताओं की सूची चुनाव आयोग एवं प्रशासन द्वारा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। इससे उन मतदाताओं तक आसानी से पहुंचा जा सकेगा जो अभी तक एसआईआर प्रक्रिया से नहीं जुड़ पाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बीएलए-2 कार्यकर्ता इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं तथा क्षेत्र में व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का कार्य लगातार कर रहे हैं।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन जिला, प्रखंड, मंडल, पंचायत, बूथ एवं बीएलए-2 स्तर तक प्रभावी ढंग से किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर कार्य के दौरान कठिनाइयों की सूचना मिल रही है तथा बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा समुचित प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस की जा रही है। यदि उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए तो कार्य और अधिक प्रभावी एवं तेज गति से संपन्न होगा।
संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद, प्रदेश प्रवक्ता प्रताप यादव एवं वरिष्ठ नेता एल.वी. सिंह, रंजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!