Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

शंकरदा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम से आज ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत शंकरदा पंचायत भवन में किया गया

शंकरदा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम से आज ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत शंकरदा पंचायत भवन में किया गया इस शिविर के माध्यम से स्थानीय 60 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गयी, जिन्हें जरूरत के अनुसार दवा दी गयी, आंखों की समस्या वाले ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार चश्मा प्रदान की गयी। रेड क्रॉस का अगला ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर 23 जून को आयोजित होगा। आज स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ. जया मोइत्रा के साथ उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम, इन्टर्न सबिहा मेहर, रेड क्रॉस कार्यकर्ता राधेश्याम कुमार, राजेश मोहन प्रसाद, मुकेश कुमार बेरा मुख्य रूप से शिविर में शामिल थेँ। स्थानीय सहयोग यूरेनियम कारपोरेशन लिमिटेड के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त अभियान का पोषण किट वितरण 18 को

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले 4 वर्षों से लगातार किये जा रहे प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण सहायता अभियान में जरूरतमंद टी. बी. मरीजों को मासिक पोषण किट रेड क्रॉस भवन साकची से इस माह 18 जून को दिन में 4 बजे प्रदान किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 47 महीनों से चलाये जा रहे इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट के रूप में एक महीने के पोषक व पौष्टिक आहार से भरे थैले प्रदान किये जाते हैं।

योग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र रेड क्रॉस भवन में 19 से

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण सत्र जो कि 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए लक्षित होगा, का आयोजन रेड क्रॉस भवन में 19 से 21 जून तक संध्या 4 बजे से 6 बजे तक किया जायेगा। इस सत्र में 40 वर्ष से अधिक उम्र के रेड क्रॉस के सदस्य एवं इस उम्र के अन्य कोई भी हाथ पैर व मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति अपना नामांकन करवा सकेंगे। रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के 20 एम रोड बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में तथा साकची रेड क्रॉस भवन कार्यालय में अपना नामांकन प्रातः 11 बजे से संध्या 6 बजे तक 18 जून तक करवा सकते हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ही उम्र को लेकर है – “Yoga for Healthy Ageing,”
झारखंड में रक्तदान के प्रणेता सुनील मुखर्जी को लाईफ टाईम अचीवमेंट मानव सेवा सम्मान और संजय चौधरी को बेस्ट ब्लड मोटिवेटर मानवसेवा सम्मान रेड क्रॉस ने दिया

जमशेदपुर- झारखण्ड में रक्तदान अभियान के प्रणेता और भोलेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसियेशन के संस्थापक अध्यक्ष सुनील मुखर्जी को पूर्वी भारत में रक्तदान को अभियान बनाकर जमशेदपुर से लेकर गुवाहाटी और मिजोरम तक रक्तदान की अलख जगाने के लिए रेड क्रॉस का लाईफ टाईम अचीवमेंट मानवसेवा सम्मान प्रदान किया गया, उन्हें रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा रेड क्रॉस उप सचिव श्याम कुमार ने शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस कड़ी में युवाओं को प्रेरणाश्रोत और जमशेदपुर ब्लड सेन्टर को पूर्वी भारत में आईएसओ ग्रेड दिलाने तथा एफेरेसिस डोनेशन (कम्पोनेन्ट सेपरेशन) की शुरुआत जमशेदपुर में कराने वाले जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के प्रशासक और महाप्रबंधक संजय चौधरी को बेस्ट ब्लड मोटिवेटर के सम्मान से शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने सम्मानित किया। विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून 2026 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इन दोनों को सम्मानित कर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने कहा कि आज जमशेदपुर रक्तदान के क्षेत्र में जिन उंचाईयों पर उसमें इन दोनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। रक्तदान करवाना और रक्त का बेहतर प्रबंधन करना इन दोनों ही कड़ी को इन लोगों ने इस तरीके से किया कि आज जमशेदपुर पूर्वी भारत का रक्तदान के मामले में सबसे आदर्श शहर है और इन दोनों के कारण यह जल्द ही पूरे देश में अव्वल होगा। इन दोनों के गाईडेंस में रेड क्रॉस सोसाईटी की पूर्वी सिंहभूम शाखा अपने रक्तदान अभियान को और मजबूत बनायेगी और हर जरूरतमंद को बिना रिप्लेसमेंट रक्त उपलब्ध कराने के लक्ष्य की ओर अग्रसर होगी। इस वर्ष बीभीडीए एवं जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के साथ ब्लड मोटिवेटर प्रशिक्षण एवं रक्तदान कार्यक्रमों में रेड क्रॉस सहभागी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!