Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

श्री श्री नवग्रह शनिदेव मंदिर का 16वां स्थापना दिवस सह महाभंडारा कार्यक्रम में रांची सिटीजन फोरम अपने पूरे टीम के साथ सम्मिलित हुई

इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो और वार्ड-41 की स्थानीय पार्षद नीलम चौधरी भी उपस्थित हुई मंदिर समिति के अध्यक्ष आनंद वर्मा और संजय सिंह ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

रांची- श्री श्री नवग्रह शनिदेव मंदिर का 16वां स्थापना दिवस सह महाभंडारा कार्यक्रम में रांची सिटीजन फोरम अपने पूरे टीम के साथ सम्मिलित हुई

इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो और वार्ड-41 की स्थानीय पार्षद नीलम चौधरी भी उपस्थित हुई

मंदिर समिति के अध्यक्ष आनंद वर्मा और संजय सिंह ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

श्री श्री नवग्रह शनिदेव मंदिर, धुर्वा, सेक्टर-2, पुराना विधानसभा के सामने के 16वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर कमेटी के विशेष आमंत्रण पर रांची सिटीजन फोरम की पूरी टीम अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में उपस्थित हुई, और साथ ही इस अवसर पर रांची की नवनिर्वाचित मेयर रोशनी खलखो और वार्ड-41 की स्थानीय पार्षद नीलम चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित हुई।
सभी को मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने रांची के सभी 53 वार्डों में नागरिकों को चर्चा, संवाद और जागरूकता के माध्यम से जागरुक करने पर अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया, जिसमें से प्रमुख रूप से अध्यक्ष आनंद वर्मा उर्फ छोटू जी, संजय सिंह, विनोद कुमार, अमित कुमार, श्रीनाथ राम, रामानंद शर्मा, विजय प्रसाद, विजय वर्मा, महेश प्रसाद, बालानंद पांडेय, शिवशंकर यादव शामिल रहे और रांची सिटीजन फोरम के अध्यक्ष दीपेश निराला, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव विवेक कुमार महारथी, मनीष बक्शी, हरीश नागपाल, शाहिद आलम, अमरनाथ चौबे, सुजीत पांडेय उपस्थित हुए। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन भव्य तरीके से हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!