Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सांसद बिद्युत बरण महतो की उपस्थिति में आज जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के रेलवे संबंधी विभिन्न विषयों को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक महाप्रबंधक खड़गपुर रेल मंडल के सहायक मंडल रेल प्रबंधक एवं चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित अनेक वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला के मऊभंडार में एच सी एल के निदेशक बंगलों में संपन्न हुई

बैठक में मुख्य रूप से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के अत्यंत विलंब से पहुंचने के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श हुआ एवं उसके निवारण पर रेल प्रशासन द्वारा का किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ

घाटशिला- सांसद बिद्युत बरण महतो की उपस्थिति में आज जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के रेलवे संबंधी विभिन्न विषयों को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक महाप्रबंधक खड़गपुर रेल मंडल के सहायक मंडल रेल प्रबंधक एवं चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित अनेक वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला के मऊभंडार में एच सी एल के निदेशक बंगलों में संपन्न हुई

बैठक में मुख्य रूप से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के अत्यंत विलंब से पहुंचने के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श हुआ एवं उसके निवारण पर रेल प्रशासन द्वारा का किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ

रेलवे के पदाधिकारियों ने बताया की ट्रेन टाइम के अनुपालन को लेकर रेल मंत्रालय बेहद गंभीर है एवं विगत दिनों से इसकी प्रत्यक्ष रूप से मॉनिटरिंग की जा रही है। पदाधिकारियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अत्यधिक माल वाहक ट्रेनों के दबाव को कम करने का निर्णय लिया गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल में लगभग 27000 रेलवे वैगन का परिचालन किया जा रहा था जिसे घटाकर दबाव को लगभग 23000 रेलवे वैगन प्रतिदिन किया गया है जिसके कारण यात्री ट्रेनों के समय सारणी में काफी सुधार हुआ है। आने वाले समय में इस दिशा में और प्रयास किया जा रहा है जिससे टाटानगर से होकर गुजरने वाले यात्री ट्रेन सही समय पर चल सके सांसद बिद्युत बरण महतो ने इस संबंध में सुझाव देते हुए कहा कि टाटानगर से प्रारंभ होने वाले एवं समापन होने वाले ट्रेनों पर विशेष निगरानी की जरूरत है ताकि जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों को न्यूनतम परेशानियों का सामना करना पड़े । रेल अधिकारियों ने सांसद श्री महतो के सुझाव को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस दिशा में त्वरित प्रयास किए जाएंगे

सांसद श्री महतो ने विभिन्न रेलवे ओवरब्रिज के संबंध में जानकारी मांगी जिस पर रेल अधिकारियों ने बताया कि लेवल क्रॉसिंग 136 खैरबनी, लेवल क्रॉसिंग 137 गोविंदपुर,लेवल क्रॉसिंग 138 बारीगोड़ा का टेंडर जारी किया जा चुका है और आगामी 14 तारीख को यह सभी टेंडर खुलेंगे इसके पश्चात यह कार्य प्रारंभ हो जाएगा। यह सारे कार्य रेलवे के द्वारा अपने खर्चे पर किए जाएंगे।
साथ ही साथ टाटा बादामपहाड़ रेलवे लाइन पर लेवल क्रॉसिंग टी बी -1 पर रोड ओवरब्रिज बनाने के लिए सर्वे का कार्य संपन्न हो गया है जल्दी इसका अनुमोदन किया जाएगा उसके पश्चात निविदा जारी की जाएगी

रेलवे का अधिकारियों ने बताया कि सलगाजोड़ी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास का कार्य भी अप्रैल से मई के बीच पूर्ण कर आम जनता के लिए चालू कर दिया जाएगा।
चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने सूचित किया टाटानगर में रेलवे के तीन महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट चल रहे हैं।जिसमें टाटानगर रेलवे स्टेशन के रीडेवलपमेंट का कार्य जारी है इसके अतिरिक्त टाटानगर में वंदे भारत के डिपो का निर्माण कार्य भी प्रारंभ होगा जिसकी लागत राशि लगभग 383.78 करोड़ रूपया है।
इसके अतिरिक्त टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चार अतिरिक्त प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा जिसकी लागत राशि लगभग 482 करोड रुपए की होगी
सांसद श्री महतो ने रेलवे के अधिकारियों को कहा की अंत्योदय एक्सप्रेस का परिचालन कोरोना के समय स्थगित कर दिया गया था इसे पुनः प्रारंभ किया जाए। साथ ही इसमें एसी एवं स्लीपर कोच को जोड़ा जाए जिससे पर्याप्त यात्री अंत्योदय एक्सप्रेस को उपलब्ध हो सके। रेलवे का अधिकारियों ने इस पर अपनी सहमति जताई।
इसके अतिरिक्त क्रिया योग एक्सप्रेस इसका ठहराव चाकुलिया रेलवे स्टेशन पर बंद कर दिया गया था इसे पुन बहाल करने का मांग किया जिस पर रेल के अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया। सांसद श्री महतो ने चाकुलिया- बूढ़ामारा रेलवे लाइन की प्रगति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। जिसमें रेल के अधिकारियों ने बताया की भूमि अधिग्रहण का कार्य उड़ीसा, बंगाल और झारखंड में पूर्ण कर लिया गया है।
इसके अतिरिक्त उड़ीसा में 23 अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जाना है इसमें से 20 पूर्ण किए जा चुके हैं । झारखंड क्षेत्र में 49 अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जाना है जिसमें 27 का कार्य किया जा चुका है जबकि बंगाल के अंतर्गत तीन अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य किया जाना है
सांसद श्री महतो ने धालभूमगढ़ में अधूरे फूट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य की प्रगति को जानना चाहा जिस पर अधिकारियों ने सूचित किया कि यह कार्य भी निकट भविष्य में प्रारंभ किया जाएगा।
सांसद श्री महतो ने बड़कोला में रेलवे हाल्ट के प्रस्ताव को आगे बढ़ाने का आग्रह किया जिस पर रेल अधिकारियों ने कहा कि वे इस संबंधी में प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को प्रेषित करेंगे। टाटा बादाम पहाड़ रेलवे लाइन पर सिदिरसाई स्टेशन के विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य का टेंडर जारी किया जा चुका है और यथाशीघ्र इस स्टेशन का सौंन्दर्यीकरण एवं विस्तारीकरण का कार्य संपन्न किया जाएगा।
आज के बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के सहायक महाप्रबंधक सौमित्र मजूमदार, पीसीसीम नवीन चंद्र, खड़कपुर मंडल के एडीआरएम देवजीत दास,सीनियर डीसीएम निशांत कुमार, सीनियर डी ओ एम प्रभात प्रसाद,चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया,सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी,सीनियर डीओएम मनीष पाठक, सीनियर डीईएन आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिला के अध्यक्ष सत्या तिवारी, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,दिनेश साव, विजय पांडे, रोहित सिंह साकेत अग्रवाल एवं लक्ष्मण राव भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!