Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान,पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन

श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के तत्वावधान में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के प्रति आभार प्रकट किया गया। आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान,पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन

जमशेदपुर- श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के तत्वावधान में रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के प्रति आभार प्रकट किया गया। आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया

इस दौरान रामनवमी जुलूस को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम को श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर की ओर से सम्मानित किया गया,समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और कड़ी मेहनत से पूरे शहर में शांति और व्यवस्था बनी रही।

श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के लाइसेंसी संतन कुमार ओझा ने कहा कि पुलिस उपाधीक्षक के सहयोग से ही इतने बड़े आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन दिन-रात मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहे, जिसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। पुलिस उपाधीक्षक ने अपने दल बल के साथ इलाके में गश्त करते रहे। जिसके फलस्वरूप शांतिपूर्ण ढंग से रामनवमी पूजन और विसर्जन जुलुस संपन्न हो गया।

वही पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था तौकीर आलम ने सम्मान के लिए श्रीनिवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामनवमी जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस के लिए एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी होती है। यह सफलता सिर्फ पुलिस प्रशासन की नहीं, बल्कि शहरवासियों,आयोजकों और सभी समितियों के सहयोग का परिणाम है। सभी लोगों ने अनुशासन और आपसी भाईचारे का परिचय दिया, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सका। हमारा प्रयास रहता है कि हर नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे.

इस मौके पर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के वरीय उपाध्यक्ष परमात्मा मिश्रा, श्री निवास अखाड़ा समिति सुन्दरनगर के संरक्षक पप्पु कुमार वर्मा,शैलेन्द्र सिंह,अमित मोदी,उज्जवल पाठक, सोनू सोनी, कृष्णा वर्मा, मदन मिश्रा सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!