Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रामनवमी पूजन से विसर्जन तक जिला प्रशासन का सहयोग सकारात्मक – अरूण सिंह

जमशेदपुर केन्द्रीय राम नवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व मे केन्द्रीय समिति के सदस्यो ने जिले के उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर उनका एंव उनके टीम का आभार व्यक्त किया केन्द्रीय अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के एक एक अधिकारी एंव कर्मचारी का रामनवमी अखाड़ा समितियों के लगातार समन्वय बना रहा जिसके वजह से जमशेदपुर मे शान्ति एंव सौहार्द पूर्ण वातावरण मे रामनवमी, चैती छठ, बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन से विसर्जन तक को परेशानी नही हुई

रामनवमी पूजन से विसर्जन तक जिला प्रशासन का सहयोग सकारात्मक – अरूण सिंह

जमशेदपुर- जमशेदपुर केन्द्रीय राम नवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व मे केन्द्रीय समिति के सदस्यो ने जिले के उपायुक्त महोदय से मुलाकात कर उनका एंव उनके टीम का आभार व्यक्त किया केन्द्रीय अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के एक एक अधिकारी एंव कर्मचारी का रामनवमी अखाड़ा समितियों के लगातार समन्वय बना रहा जिसके वजह से जमशेदपुर मे शान्ति एंव सौहार्द पूर्ण वातावरण मे रामनवमी, चैती छठ, बसंती दुर्गा पूजा का आयोजन से विसर्जन तक को परेशानी नही हुई अरूण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के उपायुक्त का सहयोग एवं उनसे लगातार संपर्क के वजह से केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के सभी सदस्य जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ अखाड़ा समितियो के वीच समन्वय स्थापित करने मे सफल रहे इसी वजह से राम नवमी के दरमियान कोई भी अप्रिय घटना नही घटा जिला प्रशासन ने बेहतर विसर्जन घाट बेहतर साफ-सफाई के साथ साथ चैती छठ के पूर्व डैम से पानी छोड नदी का जल स्तर बढाया जिससे छठवर्ती संतुष्ट दिखे एवं प्रकाश की व्यवस्था, मुख्य मार्गों से पेडों की छंटाई के वजह से किसी भी अखाडा समितियों और रामभक्तो को कोई परेशानी उत्पन्न नही हुई, केंद्रीय रामनवमी समिति के आग्रह पर सभी अखाडा समितियों को लाईसेंस जारी किया गया और सभी थानों पर अखाडा समिति के साथ जिला प्रशासन ने समय पर रामनवमी पूर्व बैठक कर अखाडा समितियों संग समन्वय स्थापित कर सभी के स्थानीय समस्याओं को दूर करने का भरपूर प्रयास किया , पुलिस अधीक्षक नगर से भी मुलाकात कर उनका एवं उनके टीम का भी आभार केन्द्रीय समिति ने किया पुलिस के द्वारा रामनवमी के दरम्यान सुरक्षा ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए विशेष आभार व्यक्त किया गया।आज के कार्यक्रम मे विहिप के जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, हिंदूपीठ के महासचिव दिलजय बोस, राम नाथ सिंह, पन्ना सिंह जधेल, सन्नी संधी, संजय ललन यादव मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!