Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन

मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर की मैथिल महिलाओं के द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन विधापति परिसर गोलमुरी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माॅ जानकी की पुजा पुनम झा, माला चौधरी के साथ समस्त मिथिलानी ने मिलकर किया। जब उपस्थित समस्त मिथिलानी ने मिलकर सामुहिक भगवती वंदना गाया तो सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया

जमशेदपुर- मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन

आज मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर की मैथिल महिलाओं के द्वारा जानकी नवमी समारोह का आयोजन विधापति परिसर गोलमुरी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माॅ जानकी की पुजा पुनम झा, माला चौधरी के साथ समस्त मिथिलानी ने मिलकर किया


जब उपस्थित समस्त मिथिलानी ने मिलकर सामुहिक भगवती वंदना गाया तो सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया कार्यक्रम में राम कथा एवं जानकी नवमी पर आरुषि, किषृ मिश्रा ने अपना प्रस्तुती दिया। नीलम झा के साथ विभिन्न महिलाओ ने पारम्परिक मैथिली गीत गाया।

इस अवसर पर जानकी जी से संबंधित क्वीज प्रतियोगिता भी किया गया।राधा एवं उनकी टीम के द्वारा नुक्कड नाटक की प्रस्तुती की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मानगो मेयर सुधा गुप्ता, डी एस पी जैप अरुणा मिश्रा, रेवा चौधरी , बिहार और झारखंड के पतंजली योग संस्थान के प्रभारी सुधा झा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थी। सभी अतिथियों ने मिथिलानी द्रारा इस आयोजन की प्रशंसा किया गया। इस अवसर पर स्वागत भाषण माला चौधरी के द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन कवि श्री एवं पुष्पांजलि मिश्रा ने किया। समाज के वरिष्ठ महिलाओ का फुल बुके देकर सम्मान किया गया। अन्नपूर्णा झा एवं श्रीलता पाठक के द्वारा मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर महासचिव धर्मेश कुमार झा (लड्ड) एवं कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार झा एवं पंकज राय (कार्यक्रम प्रभारी) को फुल बुके देकर सम्मान किया गया नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति सरिता चौधरी के द्वारा किया गया कार्यक्रम की विशेषता कोहबर प्रतियोगिता, अरीपन प्रतियोगिता के संग मिथिला पेंटिंग एवं 2500 दिया जलाकर परिसर को सजाया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंकी, रीता झा, निशा झा सुनीला जी मनिषा भास्कर ममता झा रुपम झा निर्मल मिश्रा का अहम योगदान रहा। कार्यक्रम के अन्त में विभा राय के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। सभी उपस्थित परिषद कार्यकारिणी सदस्य गण के सहयोग से कार्यक्रम एतिहासिक सफल रहा।उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!