Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने HG Infra Engg Limited परियोजना प्रबंधक कालीमंदिर–डिमना चौक–बालीगुमा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना मानगो जमशेदपुर को पत्र लिखकर कालीमंदिर–डिमना चौक–बालीगुमा एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान धूल नियंत्रण, नियमित जल छिड़काव एवं अतिरिक्त पानी टैंकर उपलब्ध कराने के संबंध में अवगत कराया

मानगो क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व की कालीमंदिर–डिमना चौक–बालीगुमा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का निर्माण कार्य आपके संस्थान द्वारा किया जा रहा है। यह परियोजना निश्चित रूप से क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास, यातायात सुगमता एवं जनसुविधा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, तथा नगर निगम इसके सफल एवं समयबद्ध निर्माण के पक्ष में है

जमशेदपुर- मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने HG Infra Engg Limited परियोजना प्रबंधक कालीमंदिर–डिमना चौक–बालीगुमा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना मानगो जमशेदपुर को पत्र लिखकर
कालीमंदिर–डिमना चौक–बालीगुमा एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान धूल नियंत्रण, नियमित जल छिड़काव एवं अतिरिक्त पानी टैंकर उपलब्ध कराने के संबंध में अवगत कराया

मानगो क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय महत्व की कालीमंदिर–डिमना चौक–बालीगुमा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का निर्माण कार्य आपके संस्थान द्वारा किया जा रहा है। यह परियोजना निश्चित रूप से क्षेत्र के दीर्घकालिक विकास, यातायात सुगमता एवं जनसुविधा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, तथा नगर निगम इसके सफल एवं समयबद्ध निर्माण के पक्ष में है
किन्तु विगत कुछ दिनों से निर्माणाधीन मार्ग के आसपास निवासरत स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं राहगीरों द्वारा यह शिकायत लगातार प्राप्त हो रही है कि निर्माण कार्य के कारण सड़क पर अत्यधिक धूल उड़ रही है, जिससे श्वसन संबंधी परेशानी, दृश्यता में कमी, दुकानों में गंदगी तथा दैनिक आवागमन में गंभीर असुविधा उत्पन्न हो रही है।

विशेष रूप से प्रातःकाल एवं सायंकाल के समय, जब विद्यालय, कार्यालय एवं बाजार की आवाजाही अधिक रहती है, तब धूल की समस्या और भी विकराल हो जाती है। जनस्वास्थ्य एवं जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए निम्नलिखित आवश्यक कदम तत्काल उठाया जाना अपेक्षित है—
निर्देश / अपेक्षित कार्यवाही:

•निर्माणाधीन पूरे कॉरिडोर क्षेत्र में प्रतिदिन कम-से-कम दो बार नियमित पानी का छिड़काव कराया जाए-एक बार प्रातःकाल एवं एक बार सायंकाल

•वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त कम-से-कम 01 (एक) अतिरिक्त पानी टैंकर तत्काल उपलब्ध कराया जाए, ताकि धूल नियंत्रण कार्य प्रभावी रूप से निरंतर चलता रहे।

•जिन स्थानों पर मिट्टी कटिंग, मलबा डंपिंग, पाइलिंग एवं ड्रिलिंग कार्य चल रहा है, वहाँ आवश्यकता अनुसार बार-बार जल छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।

•निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों को ढंककर चलाने तथा सड़क पर गिरे मलबे की नियमित सफाई कराने की भी व्यवस्था की जाए।

•आम नागरिकों, दुकानदारों एवं वाहन चालकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए निर्माण एजेंसी द्वारा एक जिम्मेदार फील्ड मॉनिटरिंग टीम तैनात की जाए।

मानगो की जनता विकास कार्यों का स्वागत करती है, किन्तु विकास के साथ नागरिक सुविधा और जनस्वास्थ्य की रक्षा भी समान रूप से आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!